हार्दिक पांड्या ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, बताया अगत्सय रहेंगे किसके साथ?
Hardik Pandya Divorce
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:19 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:19 AM
Hardik Pandya Divorce : लम्बे समय से मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की तलाक (Hardik Pandya and Natasha Stankovic divorce) की खबरें सामने आ रही थी। हालांकि कपल ने तलाक की अटकलों पर मुहर नहीं लगाई थी लेकिन गुरुवार को हार्दिक-नताशा ने तलाक की खबरों पर मुहर लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।
Hardik-Natasha का हुआ तलाक
बता दें नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की शादी को चार साल हो गए हैं। शादी के चार साल बाद कपल ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। हार्दिक पांड्या ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर तलाक की खबरों पर मुहर लगा दी है। यूं तो पिछले कई दिनों से कपल के अलग होने की खबरें लगातार आ रही थी लेकिन दोनों की तरफ से किसी तरह की कन्फर्मेशन नहीं दी थी। हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई जिसमें हार्दिक को अकेले मौज-मस्ती करते हुए देखा गया था। वहीं अक्सर नताशा को भी अकेले ही स्पॉट किया जाता था। जिससे लोगों ने इस बात का अंदाजा लगाया था कि कपल अलग हो चुके हैं।
हार्दिक ने पोस्ट के जरिए दी जानकारी
अपने इंस्टाग्राम पर हार्दिक पांड्या ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने एक लम्बा-चौड़ा नोट भी लिखा है। पोस्ट में हार्दिक-नताशा ने लिखा, 'चार साल साथ रहने के बाद नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। हमने अपनी पूरी कोशिश की और इस रिश्ते को बचाने के लिए अपना सब कुछ लगा दिया लेकिन अब हमें लगता है कि हम दोनों के लिए यही सही फैसला है। ये हमारे लिए बेहद मुश्किल फैसला था। साथ में बिताए खुशी के पल, आपस की रिस्पेक्ट और एक दूसरे का साथ। जो भी हमने साथ में बिताया और एंजॉय किया, एक फैमिली के तौर पर आगे बढ़े। हम अगस्त्य को अपनी जिंदगी में पाकर खुशकिस्मत हैं जो हमेशा ऐसे ही हमारी जिंदगी का आधार रहेगा। हम दोनों ही मिलकर उसकी देखभाल करेंगे। हम पूरी कोशिश करेंगे कि उसे दुनिया की सारी खुशियां मिले और उसकी खुशी के लिए हम जो कर सकें करेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि आपका सपोर्ट मिलेगा और आप हमारी प्राइवेसी को इस मुश्किल घड़ी में समझ सकेंगे।' देखें पोस्ट...
बता दें नताशा मंगलवार को अपने पेरेंट्स के घर सर्बिया में निकल गई थीं। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर दी थी। हाल ही में नताशा को मुंबई एयरपोर्ट पर बेटे अगस्त्य के साथ स्पॉट किया गया। लंबे समय से चल रहे कयासों पर आखिरकार हार्दिक ने चुप्पी तोड़ी और तलाक कन्फर्म कर दिया है। तलाक के बाद हार्दिक ने लोगों ने रिक्वेस्ट करते हुए कहा है कि, इस मुश्किल घड़ी में आप हमारे प्राइवेसी को समझेंगे।