हंसाने-रुलाने के लिए फिर तैयार है मिश्रा परिवार, अन्नू के सिर चढ़ा जवानी का खुमार
Gullak 4 Trailer
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:21 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:21 PM
Gullak 4 Trailer : 'गुल्लक' जैसे बेव सीरीज की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। मिश्रा परिवार ने मिडिल क्लास के घराने की कहानी पर्दे पर बड़े सलीके से दर्शाया है। हाल ही में पंचायत के सीजन 3 की रिलीज डेट कंफॉर्म की गई थी। ऐसे में अब 'गुल्लक' (Gullak) के सीजन 4 का इंताजर भी खत्म हो गया है।
Gullak 4 Trailer
Gullak नाम तो याद ही होगा आपको, और भूलेंगे भी कैसे? इस 'गुल्लक' में आपकी आधी जिन्दगी जो बसी है। 'गुल्लक' हर उस घर की कहानी से रूबरू कराती है जिनके घर में कमाने वाले सिर्फ एक पापा होते हैं और मां की पूरी उम्मीद अपने बेटे से होती है। बहरहाल टीवीएफ ने अपने पॉपुलर शो 'गुल्लक' के चौथे सीजन के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट डबल हो गई है।
फिर गुदगुदाएगा मिश्रा परिवार
हम आपको बता दें सोनी लिव की बेहद पॉपुलर फैमिली एंटरटेनर शो 'गुल्लक' के चौथे सीजन का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। 'गुल्लक' के ट्रेलर में मिश्रा परिवार नए किस्से बुनते नजर आ रहे हैं। तीसरे सीजन में आपने मिश्रा परिवार के हेड संतोष मिश्रा को हार्ट अटैक से लड़ रहे जंग में जीतते हुए देखा था, लेकिन 'गुल्लक' सीजन 4 में अमन ने जवानी में कदम रख दिया है और कॉलेज जाने लगे हैं। अब ये देखना बेहद दिलसचस्प होगा कि अमन के ये रंग-बिरंगे फैशन किस डगर की तरफ जाते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=5i2VB5hXyoM
Gullak 4 कब रिलीज होगा?
आपको बता दें 'गुल्लक' के पहले तीन सीजन ने दर्शकों का खूब प्यार बटोरा था। 'गुल्लक' ने पहले पार्ट से ही घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी। मिश्रा परिवार एक ऐसा परिवार है जो एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन समय-समय पर इन सबके बीच खूब तकरार देखने को मिल जाती है। इस वेब सीरीज में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मायर अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में हम आपको बता दें कि Gullak का सीजन 4, 7 जून से सोनी लिव पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।