मुनव्वर ने फैंस को दी ईदी, रिलीज किया पहली वेब सीरीज का टीजर
First Copy Teaser
भारत
RP Raghuvanshi
13 Nov 2025 10:09 PM
भारत
RP Raghuvanshi
13 Nov 2025 10:09 PM
First Copy Teaser : ईद के मौके पर अपने फैंस को बिग बॉस 17 विनर, एक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने एक अलग ही अंदाज में ईदी दी है। मुनव्वर फारूकी ने ईदी के तौर पर अपनी पहली वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' की अनाउंसमेंट की है। 'फर्स्ट कॉपी' की अनाउंसमेंट करने के साथ ही मुनव्वर ने इस वेब सीरीज के टीजर का एक वीडियो भी शेयर किया है। 'फर्स्ट कॉपी' के जारी किए गए टीजर पर मुनव्वर को फैंस की ओर से काफी पॉजिटिन रिस्पॉनस देखने को मिल रहा है। मुनव्वर अपनी इस वेब सीरीज के जरिए एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रखने जा रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया 'फर्स्ट कॉपी' का टीजर
ईद के मौके पर मुनव्वर फारूकी ने 'फर्स्ट कॉपी' का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। साथ ही उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में अपने फैंस को ईद की बधाई देते हुए 'ईद मुबारक' लिखा है। 'फर्स्ट कॉपी' के जारी किए गए टीजर में मुनव्वर अपने फैंस को साल 1999 में लेकर जाते हैं। जब DVD का जमाना चला करता था। इस बीच मुनव्वर कहते हुए दिखते हैं कि उस जमाने में बॉलीवुड बंदूकों से नहीं बल्कि DVD से ज्यादा डरता था। आगे मुनव्वर कहते हैं कि पब्लिक हर फ्राइडे का इंतजार नहीं करती है, इसलिए वो पहले से ही फिल्म की 'कॉपियां' बना रहे हैं, जिससे वो पब्लिक की मदद कर सकें। उन्हें फिल्म समय से पहले दिखा सकें। मुनव्वर इस वेब सीरीज में पायरेसी की दुनिया के बादशाह का किरदार निभा रहे हैं। इनका कैरेक्टर काफी ग्रे है।
कई म्यूजिक वीडियोज में दिख चुके हैं मुनव्वर
आपको बता दें कि 'फर्स्ट कॉपी' वेब सीरीज को लिखा और निर्देशित फरहान पी जाम्मा की ओर से किया जा रहा है। वहीं इस वेब सीरीज को कुर्जी प्रोडक्शन्स प्रोड्यूस कर रहा हैं। सॉल्ट मीडिया इसको को-प्ड्यूस कर रहा है। बता करें मुनव्वर फारूकी की तो, हाल ही में मुनव्वर ने सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' जीता था। जिसके बाद कॉमेडियन कई सारे म्यूजिक वीडियोज में नजर आए। वहीं अब मुनव्वर 'फर्स्ट कॉपी' वेब सीरीज के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।