फिल्म स्टार नाना पाटेकर ने ठुकरा दी हजार करोड़ की फिल्म
Nana Patekar
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:28 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:28 PM
Nana Patekar : नाना पाटेकर बहुत ही प्रसिद्ध फिल्म स्टार हैं। भारत ही नहीं पूरी दुनिया में नाना पाटेकर (Nana Patekar) के करोड़ों चाहने वाले हैं। नाना पाटेकर को चाहने वालों में कई लोग तो इतने दीवाने हैं कि उन्हें नाना पाटेकर की फिल्म को देखे बिना रात में नींद भी नहीं आती है। इतने प्रसिद्ध सितरे नाना पाटेकर को लेकर एक बड़ी खबर आई है।
नाना पाटेकर ने ठुकरा दी 1000 करोड़ रुपये वाली फिल्म
नाना पाटेकर को लेकर ताजा खबर यह है कि इस स्टार ने 1000 (एक हजार) करोड़ रूपए की लागत से बन रही एक बड़ी फिल्म को ठुकरा दिया है। एक हजार करोड़ रूपये खर्च करके बनने वाली फिल्म में काम करने के लिए नाना पाटेकर को पूरे 20 करोड रुपये ऑफर किए गए थे। 20 करोड़ रुपए में नाना पाटेकर को मात्र 15 दिन के लिए शूटिंग करनी थी। फिर भी नाना पाटेकर ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। नाना पाटेकर के निकटवर्ती सूत्रों का दावा है कि फिल्म की कहानी पसन्द ना आने के कारण नाना पाटेकर ने इतनी महंगी फीस के ऑफर को ठुकरा दिया है।
जाने-माने फिल्म कार की फिल्म को ठुकरा दिया नाना पाटेकर ने
नाना पाटेकर ने जिस फिल्म को ठुकराया है वह फिल्म कोई नौसिखिया फिल्मकार नहीं बना रहा है। खबर है कि इंडियन सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस एस राजामौली इस वक्त सबसे बड़ी फिल्म SSMB29 पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ से भी ज्यादा बताया जा रहा है। वैसे तो फिल्म का ऑफिशियल ऐलान अबतक नहीं हुआ है. इस बीच खबरें आई हैं कि फिल्म के लिए नाना पाटेकर को भी रोल ऑफर हुआ था। लेकिन नाना पाटेकर ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। अब हर कोई नाना पाटेकर के सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्म को ठुकराने के पीछे की वजह हर कोई जानना चाहता है। रिपोर्ट्स से पता लगा कि नाना पाटेकर को खुद जाकर राजामौली ने ये रोल ऑफर किया था। वो हैदराबाद से पुणे नाना के फार्महाउस में मिलने पहुंचे थे। उन्होंने नाना पाटेकर को स्क्रिप्ट सुनाई। खबर की मानें तो नाना को महेश बाबू के पिता का रोल ऑफर हुआ था, जो फिल्म के लीड एक्टर हैं। दोनों के बीच मुलाकात के दौरान कुछ नए और एक्साइटिंग आइडिया पर भी चर्चा हुई लेकिन फिर नाना पाटेकर ने फिल्म के लिए मना कर दिया।
पसंद का नहीं था रोल : नाना पाटेकर
एक हजार करोड़ रुपए की फिल्म को ठुकराने के बाद नाना पाटेकर ने बताया कि ये ऐसा काम नहीं है, जिसे वो करना चाहते हैं। नाना को उनका कैरेक्टर पसंद नहीं आया। इसके लिए वो लिमिटेड शूटिंग शेड्यूल भी नहीं देना चाहते। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर को 15 दिनों की शूटिंग के लिए 20 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे। यानी हर दिन 1.3 करोड़ रुपये मिलने वाले थे। लेकिन उन्होंने रोल करने से ही इनकार कर दिया। दरअसल वो क्रिएटिव सेटिस्फेक्शन वाला रास्ता चुनना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी क्लियर किया कि अगर उन्हें राजामौली के डायरेक्शन में कोई दूसरा रोल मिलता है तो वो काम करने के लिए तैयार हैं। Nana Patekar