बालिका वधु फेम Avika Gor बनने जा रही है दुल्हनिया , जल्द बजेंगी शहनाइयां
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:36 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:36 PM
Entertenment News : टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और बालिका वधू फेम अविका गौर कलर्स के नए रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा जोड़ियों का रियलिटी चेक' के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में नज़र आने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अविका ने शो में अपनी शादी को लेकर एक अनाउंसमेंट की है। शो का पहला एपिसोड 2 अगस्त को रात 9:30 बजे ऑन एयर होगा।
लव स्टोरी की शुरुआत
अविका और मिलिंद की लव स्टोरी की शुरुआत 2020 में हैदराबाद में हुई थी, जब एक कॉमन दोस्त के थ्रू उनकी मुलाकात हुई। शुरुआत में ये रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सिमित था लेकिन वक़्त के साथ ये दोस्ती प्यार में बदल गई। क़रीब पांच साल तक दोनों ने एक-दूसरे को समझा और अपना टाइम लिया। उसके बाद फाइनली अपने रिश्ते को एक स्ट्रोंग डायरेक्शन दी। 11 जून 2025 को एक प्राइवेट, सिंपल लेकिन ड्रीमी इंगेजमेंट सेरेमनी में अविका और मिलिंद ने ऑफिशियली सगाई की। अविका पिंक साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं और मिलिंद पेस्टल पिंक नेहरू जैकेट और आइवरी कुर्ता पायजामा में काफ़ी चार्मिंग लगे।
उनकी इंगेजमेंट चार्मिंग का कैप्शन भी उतना ही फिल्मी था - "उसने पूछा… मैं मुस्कुराई , रोई और फिल्मी स्टाइल में हाँ बोल दिया। मैं पूरी तरह फिल्मी हूं बैकग्राउंड म्यूजिक, स्लो मोशन वाले सपने… ड्रामा मुझे एट्रैक्ट करता है और वो सब संभाल लेता है… असली प्यार? हर बार परफेक्ट नहीं होता। लेकिन ये जादू से कम नहीं है।
शादी की अनाउंसमेंट
अविका ने हाल ही में बताया कि अब वो जल्द ही शादी करने वाली हैं जिसकी अनाउंसमेंट उसी चैनल पर की गई जिससे उनका करियर शुरु हुआ था कलर्स। उन्होंने कहा कि बालिका वधू में आनंदी की भूमिका ने उन्हें इतना प्यार और पहचान दी कि अब वह उस प्यार को रियल लाइफ वधु बनकर वापस देना चाहती हैं। उनके लिए यह पूरी जर्नी एक सिम्बॉलिक, पोयटिक और डीपली मीनिंगफुल रही है। उनका कहना है कि इस साल के आखिर तक वो और मिलिंद शादी के बंध जाएंगे।