आयशा खान और करण वी ग्रोवर के शो 'दिल को रफू कर लें' का ट्रेलर हुआ रिलीज
Entertainment News
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:26 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:26 PM
Entertainment News : रवि दुबे और सरगुन मेहता ने एक्टिंग में सफलता के बाद प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी कदम रखा है। उनके प्रोड्यूस किए गए टीवी शोज़ जैसे उडारियां और स्वर्ण घर को दर्शकों से खूब सराहना मिली। अब ये जोड़ी एक नया ड्रामा लेकर आ रही है, जिसका नाम है दिल को रफू कर लें।
इंटेंस लव स्टोरी
यह ड्रामा एक गहरी और इमोशनल लव स्टोरी पर आधारित है। इसमें आयशा खान और करण वी ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में हैं। वे एक शादीशुदा जोड़े का किरदार निभा रहे हैं, जिनके बीच प्यार की कमी है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि दोनों एक लग्जरी रेस्टोरेंट में बैठे हैं, जहां करण, आयशा को महंगा नेकलेस गिफ्ट करते हैं। बावजूद इसके, आयशा के चेहरे पर उदासी छाई रहती है। आयशा अपने पति से प्यार मांगती है, लेकिन करण का जवाब होता है कि उनकी "मोहब्बत खर्च हो चुकी है।" कहानी इस शादीशुदा रिश्ते को बचाने की उनकी कोशिशों के इर्द-गिर्द घूमती है।
ट्रेलर की झलक और किरदार
शो में रवि दुबे भी एक अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं। ट्रेलर में उनकी आवाज़ सुनाई देती है। करण का किरदार ईशान और आयशा का किरदार निक्की के रूप में पेश किया गया है। ट्रेलर ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। यूजर्स इसे पाकिस्तानी ड्रामों की झलक देने वाला बताते हुए सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कहां और कब देख सकते हैं यह शो?
सरगुन मेहता ने शो का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और जानकारी दी कि जल्द ही पहला एपिसोड रिलीज़ होगा। यह ड्रामा Dreamiyata Drama के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगा। जिसके कुल 25 एपिसोड्स होगें। हर हफ्ते सोमवार और बुधवार को यह शो दिखाया जायेगा। दर्शकों को इस शो से काफी उम्मीदें हैं और ट्रेलर ने पहले ही उत्सुकता बढ़ा दी है।