अब इस मामले में सांपों का जहर पिलाने वाले एल्विश के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
Elvish Yadav
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:24 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:24 PM
Elvish Yadav : सांपों का जहर पिलाने वाला यूट्यूबर एल्विश यादव(Elvish Yadav) एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल एल्विश यादव ने गुरूवार को वाराणसी पहुंचकर काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। इस दौरान एल्विश ने भोलेनाथ की पूजा कर मंदिर परिसर में ही फोटो खिंचवाई, जिसके बाद वह एक बार फिर विवादों में घिर गया।
Elvish Yadav
पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर दर्ज कराई शिकायत
आपको बता दें कि मंदिर परिसर में फोटो खिंचवाने को लेकर एलविश यादव (Elvish Yadav) के खिलाफ अधिवक्ता ने वाराणसी के संयुक्त पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल इस्तेमाल और तस्वीर खींचना गलत है। उधर, शिकायत मिलने पर मामले में ज्वाइंट सीपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
मंदिर परिसर में कैमरा ले जाना सख्त माना
दरअसल प्रतिबंधित क्षेत्र में लगातार हो रहे कैमरे के इस्तेमाल से नियमित दर्शनार्थियों की भावनाएं आहत हो रही हैं और इससे मंदिर की सुरक्षा में सेंध लगने की संभावना है। अधिवक्ता ने कहा, ”आज यह (Elvish Yadav) काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के आए। उसके बाद परिसर में, जहां मोबाइल ले जाना सख्त मना है, वहां तस्वीर क्लिक की। यह मंदिर के अहम नियमों का उल्लंघन हैं।” इस मामले में जांच के सख्त आदेश भी दिए गए है। Elvish Yadav