सांपों का जहर पिलाने वाले एल्विश यादव को ED का समन, जल्द होगा गिरफ्त में
Elvish Yadav
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:06 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:06 AM
Elvish Yadav : फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के सिर पर एक फिर कोर्ट कचहरी में पेश होने का डर मंडराने लगा है। सांपों की जहर वाली पार्टी में Elvish Yadav का नाम सामने आया था जिसके बाद नोएडा पुलिस ने मार्च में एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया था। सांपों का जहर पिलाने वाले एल्विश यादव को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की तरफ से एक बार फिर समन भेजा गया है। बता दें इससे पहले भी Elvish Yadav को ED की तरफ से नोटिस भेजकर 8 जुलाई को बुलाया गया था लेकिन एल्विश यादव ने विदेश में होने की बात कहकर कुछ वक्त का समय मांगा था।
Elvish Yadav
जाने-माने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रह चुके Elvish Yadav के सिर पर एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है। बता दें एल्विश को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नया समन भेजकर 23 जुलाई को लखनऊ में पूछताछ के लिए बुलाया है। दरअसल मई में ED ने एल्विश यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। जिसमें ये भी सामने आया था कि ईडी ने एल्विश के पास मौजूद सभी महंगी कारों के काफिले पर भी रिपोर्ट मांगी है। ED उनके पास मौजूद मंहगी कारों की भी जांच करेगी। जिसके चलते एल्विश मुसीबत में बुरी तरह से फंस सकते हैं।
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े थे एल्विश
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा पुलिस ने इस मामले को लेकर मार्च में एल्विश यादव को गिरफ्तार भी किया गया था। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं। हालांकि अब ED ने एल्विश पर शिकंजा कसने की पूरी तरह से तैयारी कर ली है। रेव पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव पर ये कार्रवाई हुई थी। दरअसल पिछले साल एल्विश यादव के खिलाफ एक FIR दर्ज हुई थी और एल्विश के खिलाफ ये मामला पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था ने दर्ज कराया था। इस रिपोर्ट में एल्विश पर सांपों के जहर को गैरकानूनी तरीके से तस्करी करने का गम्भीर आरोप लगाया गया था। इतना ही नहीं एल्विश पर ये भी आरोप लगा था कि वो सांप के जहर का नशा महंगी रेव पार्टियों में बेचकर लाखों रुपये कमा रहे हैं। फिलहाल अब 23 जुलाई को ही पता चलेगा कि एल्विश यादव से क्या पूछताछ की जाएगी।