सालों बाद भारतीय क्रिकेटर को मिली मोहब्बत, श्रीलंका दौरे से पहले रचाई शादी
Deepak Hooda
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:27 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:27 AM
Deepak Hooda : अभी तक अनंत-राधिका की शादी की खबरों पर चर्चाएं रुकी ही नहीं थी कि ऐसे में एक और कपल की शादी ने चर्चाएं बटोरना शुरू कर दिया है। ये कपल कोई और नहीं बल्कि भारतीय ऑलराउंडर दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड है। हाल ही में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने अपनी तलाक की खबरों पर मुहर लगा दी है। इसी बीच क्रिकेटर दीपक हुड्डा ने शादी रचा ली। बता दें Deepak Hooda ने अपनी हिमाचली वाइफ के साथ इंस्टाग्राम पर बेहद प्यारी तस्वीरें भी शेयर की है।
काफी क्यूट है कपल की जोड़ी
Deepak Hooda ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने सफेद रंग के कुर्ते के साथ लाल रंग का साफा बांधा हुआ है। वहीं उनकी पत्नी लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हुड्डा की दुल्हनिया ने पहाड़ी नथ पहनी हुई है। एक तस्वीर में दीपक हुड्डा अपनी पत्नी के सामने सर झुकाए हुए हैं तो दूसरी में वह एक-दूसरे को प्यार से निहार रहे थे।
हुड्डा का कैप्शन है खास
दीपक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, '9 साल तक इंतजार करने के बाद, हर पल, हर सपना, हर बातचीत हमें इस खूबसूरत दिन तक ले आई। हमें माफ करना अगर हम एक दूसरे को थोड़ी देर और तक थामे रहें। ऐसी कहानियां बुने जो सिर्फ हमारा दिल सुन सके और अगर हम थोड़े खोए हुए लगें, क्योंकि हमने एक दूसरे को पा लिया है।' आगे उन्होंने अपनी दुल्हनिया के लिए लिखा, घर में स्वागत है, मेरी लिटल हिमाचली गर्ल (15.07.2024)। परिवार और दोस्तों और उनकी ब्लेसिंग्स से घिरे हुए। हमने हमेशा के लिए जीना शुरू कर दिया। हमारा दिल भर आया। आप सभी का शुक्रिया।'
Deepak Hooda के इस पोस्ट पर कई क्रिकेटर्स ने कमेंट कर कपल को ढ़ेरों बधाई दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 में दीपक हुड्डा ने भारत के लिए डेब्यू किया था। दीपक टीम इंडिया के लिए अब तक 10 वनडे और 21 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। वनडे में उनके नाम 153 तो टी20 में 368 रन हैं। दीपक ने वनडे में 3 तो टी20 में 6 विकेट लिए हैं। Deepak Hooda को आईपीएल का भी अच्छा अनुभव है। उन्होंने 118 आईपीएल मुकाबलों में 1465 रन बनाने के साथ-साथ 10 विकेट भी लिए हैं। दीपक हुड्डा फिलहाल आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े हुए हैं।