न कोई मंहगी आउटफिट न ही कोई यूनिक लुक, फिर भी इतिहास के पन्नों में हुआ नाम दर्ज
Cannes Film Festival 2024
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:52 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:52 AM
Cannes Film Festival 2024 : Cannes Film Festival 2024 का आगाज हो चुका है जिसमें कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। सितारों के अलग-अलग अंदाज और आउटफिट ने लोगों को दीवाना बना दिया। एक खूबसूरत लुक के साथ रेड कार्पेट पर चलना हर किसी का ख्वाब होता है। हर बार रेड कार्पेट (Red Carpet) पर सितारों का एक अनोखा ही रूप देखने का मौका मिलता है। इसी बीच रेड कार्पेट पर एक ऐसा स्टार देखने को मिला जिसने सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया।
Cannes Film Festival 2024
फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में 77 वें 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024' की धूम मची हुई है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के बड़े-बड़े सितारे रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं? 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर आने वाला पहला स्टार कौन था। यदि आपका जवाब न है तो आज हम आपको Cannes Film Festival 2024 के पहले स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं। साल 2024 में रेड कार्पेट को एक ऐसा स्टार मिला जिसने न तो कोई मंहगा डिजाइनर आउटफिट पहना था न ही कोई यूनिक लुक कैरी किया था लेकिन इसके बावजूद उसने लोगों का दिल जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना दर्ज करा लिया है।
मेसी बने पहले स्टार
77वें 'कान फिल्म फेस्टिवल' में रेड कार्पेट पर आने वाला पहला स्टार बेहद अनोखा था क्योंकि वो दो पैरों पर नहीं बल्कि चार पैरों पर चलकर रेड कार्पेट पर आया। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। फिल्म "एनाटॉमी ऑफ ए फॉल" में नजर आए डॉग, मेसी 'कान फिल्म फेस्टिवल' के उद्घाटन समारोह से पहले कार्पेट पर ऊपर-नीचे अलग ही अंदाज में टहलते दिखे। टक्सीडो पहने फ़ोटोग्राफ़र्स मैसी को देखकर जोर-जोर से “मेसी मेसी" चिल्लाते हुए उनकी फोटोज लेने के लिए बेताब दिखें।
Messi ने बटोरी पॉपुलैरिटी Cannes Film Festival 2024
आपको बता दें मेसी, रेड कार्पेट पर करीब 20 मिनट तक अठखेलियां करते हुए सबका ध्यान अपनी आकर्षित करते नजर आए। जस्टिन ट्रिट की मर्डर मिस्ट्री "एनाटॉमी ऑफ ए फॉल" का पिछले साल कान में प्रीमियर हुआ था, जहां इसने फेस्टिवल का टॉप अवॉर्ड, पाल्मे डी'ओर जीता था। ऐसा लगता है कि मेसी अपनी नई जिंदगी को मजे से जी रहे हैं। Cannes Film Festival के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी डॉगी ने शिरकत की।