बॉलीवुड क्ववीन की Emergency विवादों में, रिलीज से पहले ही बैन की तैयारी
Emergency
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:03 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:03 AM
Emergency : बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की 'इमरजेंसी' (Emergency) कुछ ही दिनों में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है, लेकिन Emergency के रिलीज से पहले ही कंगना की फिल्म मुश्किलों में घिरती हुई नजर आ रही है। अभी Emergency रिलीज भी नहीं हुई है कि फिल्म पर बैन लगाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
मुश्किलों में फंसी कंगना की Emergency
कुछ दिन पहले ही ‘इमरजेंसी’ को लेकर पंजाब में काफी विरोध किया गया था। जिसके बाद सिख समुदाय के लोगों ने Emergency को बैन करने की मांग की थी। अब तेलंगाना सरकार ने भी फिल्म को बैन कराने की तैयारियां शुरू कर दी है। फिल्म को लेकर सिख समाज का कहना है कि ‘इमरजेंसी’ में सिखों को गलत तरीके से पेश करके दिखाने की कोशिश की जा रही है। जो उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है।
कंगना जुटी फिल्म की प्रमोशन में
जैसे-जैसे Emergency की रिलीज की तारीख करीब आ रही है, वैसे-वैसे कंगना ने फिल्म की प्रमोशन की जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि फिल्म के रिलीज से पहले कई तरह की परेशानी खड़ी हो रही है लेकिन कंगना इन सबको नजरअंदाज करते हुए एक के बाद एक इंटरव्यूज देती जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म Emergency में कंगना, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के किरादर में नजर आने वाली है। इसके अलावा कंगना फिल्म में लीड रोल करने के साथ-साथ फिल्म की प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी है। बहरहाल Emergency 6 सितंबर को बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।