रवीना टंडन के सपोर्ट में उतरी बॉलीवुड क्वीन, की कार्रवाई की मांग
Raveena Tandon
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:26 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:26 PM
Raveena Tandon : इन दिनों बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन चर्चाओं में बनी हुई है। आपको बता दें रवीना टंडन (Raveena Tandon) पर शानिवार को मार-पीट का आरोप लगाया गया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में कुछ महिलाएं रवीना पर हमला करते हुए नजर आ रही थी। वहीं रवीना को वीडियो में ‘धक्का मत दो, प्लीज मुझे मत मारो।’ कहते हुए साफ-साफ सुना जा रहा था। हालांकि पुलिस जांच के बाद रवीना पर लगे आरोप को झूठा भी साबित किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने रवीना की आलोचनाएं की तो कुछ लोग रवीना के सपोर्ट में भी उतरे। इन सब के बीच मंडी से भाजपा प्रत्याशी और बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) रवीना टंडन के सपोर्ट में उतरी हैं।
रवीना के सपोर्ट में उतरी Kangana
जहां एक तरफ मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत इन दिनों लोकसभा चुनाव में बेहद व्यस्त चल रही हैं वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड क्वीन, रवीना टंडन के सपोर्ट में उतरती हुई नजर रही हैं। कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के जरिए रवीना टंडन के मामले के खिलाफ आवाज उठाई है और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
[caption id="attachment_160044" align="aligncenter" width="341"] Credit-Instagram[/caption]
रवीना की जा सकती थी जान-कंगना Raveena Tandon
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपडेट कर रवीना से मारपीट मामले पर अपना ओपिनियन शेयर किया। कंगना ने लिखा- रवीना टंडन के साथ जो भी हुआ वह चिंताजनक है। अगर विरोधी ग्रुप में 5-6 और लोग होते तो वो लिंचिंग का शिकार हो जातीं। हम इस तरह के रोडरेज जैसी घटनाओं की निंदा करते हैं। उन लोगों को सजा मिलनी चाहिए और उन्हें इस तरह के हिंसक और जहरीले व्यवहार से बचकर नहीं भागने नहीं देना चाहिए। हालांकि सीसीटीवी फुटेज से इस बात का खुलासा हो चुका है कि रवीना की गलती नहीं थी। वहीं इस घटना से रवीना पूरी तरह से शॉक्ड हैं। फिलहाल वो इस विषय पर किसी से बात नहीं करना चाहती हैं।