जब इस को-एक्टर ने गोविंदा को सरेआम जड़ दिया था थप्पड़...
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 12:48 AM
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 12:48 AM
Bollywood News: एक वक्त था जब बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का स्टारडम लोगों के सिर चढ़ा था। हर कोई उनकी फिल्म को देखना पंसद करता था। क्योंकि गोविंदा की फिल्म देखने का हर किसी में जबरदस्त क्रेज रहता था। उन्होंने ‘राजा बाबू’, ‘हीरो नंबर.1’, ‘कूली नंबर.1’ जैसी कई हिट फिल्में दी थी। जिन्होंने लोगों को खूब एंटरटेन किया था। लोगों सबसे ज्यादा गोविंदा को कॉमेडी रोल में देखना पंसद करते थे। लेकिन क्या आपको पता है जिस एक्टर की लोगों के बीच इतनी दिवानगी थी, उन्होंने कभी सरेआम थप्पड़ खाना पड़ा था। आइए जानते है पीछे का कारण..
गोविंदा को किसने जड़ा था थप्पड़?
दरअसल एक दफा गोविंदा सेट पर लेट आए थे और उनके-कोस्टार ने थप्पड़ जड़ दिया था। और गोविंदा को थप्पड़ मारने वाले अमरीश पुरी थे। जिन्होंने अपनी जिंदगी में ना जाने कितनी फिल्मों में खूंखार विलेन का किरदार अदा किया है। दऱअसल अमरीश पुरी में कहा जाता है, वो शानदार एक्टर होने के साथ-साथ समय के पाबंद भी थे। वो सेट पर हमेशा टाइम पर पहुंच जाया करते थे। जब एक दफा वो और गोविंदा एक साथ एक फिल्म में काम कर रहे थे। तब सुबह 9 बजे से फिल्म की शूटिंग शुरू होनी थी। हमेशा की तरह अमरीश पुरी उस दिन भी समय पर पहुंच गए थे, लेकिन गोविंदा नहीं आए थे।
Bollywood News
9 घंटे लेट आए थे गोविंदा
ऐसा कहा जाता है गोविंद उस दिन सेट पर लगभग 9 घंटे देरी से पहुंचे थे, जिसकी वजह से अमरीश पुरी को उनका लंबा इंतजार करना पड़ा था। इस बात को लेकर वो काफी गुस्सा हो गए थे। बताया जाता है कि जब गोविंदा पहुंचे तो फिर दोनों के बीच सेट पर ही बहस होने लगी थी। बात इतनी बढ़ गई थी कि अमरीश पुरी ने गोविंदा को थप्पड़ मार दिया था। सिलसिला यहीं पर नहीं रुका था। ऐसा बताया जाता है कि जब अमरीश पुरी के इस कदम से उस दिन गोविंदा ने यह फैसला कर लिया था कि वो अब उनके साथ कभी भी काम नहीं करेंगे। Bollywood News