सिनेमाघरों में रिलीज हुई राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म, जानें आज का कलेक्शन
bollywood news
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:23 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:23 PM
Bollywood News : बॉलीवूड में धमाल मचाने के बाद अब राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म के साथ पर्दे पर हाजिर हो गए हैं। फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' आज यानी 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर ये फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा से भरी है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ओपनिंग धीमी नजर आ रही है।
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की स्टार कास्ट
राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को बालाजी टेलीफिल्म्स और टी सीरीज के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म के जरिए राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर देखने को मिली है। इसके अलावा मल्लिका शेरावत, विजय राज, टीकू तलसानिया और अर्चना पूरन सिंह भी फिल्म में अहम किरदार अदा करते दिखाई दिए हैं। Bollywood News
फिल्म 'जिगरा' के साथ हुआ क्लैश
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की मूवी 'जिगरा' से क्लैश हुआ है। आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' से पीछे चल रही है। Bollywood News
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अपकंमिग प्रोजेक्ट
वर्कफ्रंट पर राजकुमार राव के पास फिलहाल दो फिल्में पाइपलाइन में हैं। इनमें पहला 'मालिक' और दूसरा 'स्वागत है' शामिल हैं। वहीं तृप्ति डिमरी कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगी जो 1 नवंबर को रिलीज होगी।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म के पहले दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। जहां 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म का अब तक का कलेक्शन 1.22 करोड़ रुपए है तो वहीं 'जिगरा' 1.02 करोड़ रुपए ही कमा पाई है। Bollywood News