इस फिल्म पर पानी की तरह बहाया पैसा, फिर भी रही फ्लॉप!
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:52 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:52 PM
Bollywood Film : आजकल बॉलीवुड में फिल्में एक साल में ही तैयार हो जाती है, वहीं अक्षय कुमार तो साल में दो बार फिल्में ले आते है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की एक समय ऐसा भी था जब डायरेक्टर को एक फिल्म बनाने में सालों लग जाते थे, फिर भी फिल्म हिट नहीं हो पाती थी, वहीं कुछ फिल्में इतना कमाल कर जाती थी, जिनका इतिहास गिनीज बुक में दर्ज है। आज हम आपको ऐसी ही फिल्म के बारें में बताने जा रहे है, जिसे बनाने में एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 7 साल लग गए थे और फिर भी Tag मिला महाफ्लॉप का?
रजिया सुल्तान
हम जिस फ्लॉप फिल्म की बात कर रहे है वह साल 1983 की डिजास्टर फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म रजिया सुल्तान पर पानी की तरह पैसा बहाया गया था और एक वक्त ऐसा आ गया की फिल्म के मेकर्स भारी कर्ज में डूब गए थे। लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी रजिया सुल्तान को हिट नहीं करा पाए थे। फिल्म रजिया सुल्तान का डायरेक्शन उस टाइम के सबसे बेहतर डायरेक्ट कमाल अमरोही कर रहे थे।
कमाल अमरोही ने रजिया सुल्तान को हिट करने के लिए अपना हर कमाल कर दिखाया, फिर भी फिल्म बजट के हिसाब से कमाई नहीं कर पाई। बता दें कमाल अमरोही पाक़ीज़ा, जैसी हिट फिल्मों से जाने जाते थे। दरअसल इस फिल्म को हिट कराने के लिए कास्ट से लेकर कहानी तक हर बात का बारीकी से ध्यान रखा था। फिल्म को बनते-बनते 7 साल भी हो गए।
लेकिन फिर भी 10 करोड़ के बजट में यह फिल्म 2 करोड़ कमा पाई और इसपर ठप्पा लगा महाफ्लॉप का। अब आप यह सोच रहे होंगे आखिर जिस फिल्म को डायरेक्टर हिट कराना चाहते थे वह फ्लॉप कैसे हो गई? दरअसल सबसे पहले लोगों को इस फिल्म के उर्दू डायलॉग पसंद नहीं आए। इसी कारण इसे फ्लॉप फिल्म में गिना जाता है, साथ ही हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की भी जोड़ी कुछ कमाल नहीं कर पाई। Bollywood Film
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।