नवरात्रि में जरूर देखें मां दुर्गा पर बनी ये 4 फिल्में, माता के चमत्कार देखकर हो जाएंगे प्रसन्न
Best Movies For Navratri
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:25 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:25 PM
Best Movies For Navratri : भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। नवरात्रि को नवरात्र भी कहा जाता है। शारदीय नवरात्रि के शुभ दिन आज (3 अक्टूबर) से शुरू हो चुके हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दिनों में मनोरंजन के साथ ही साथ भक्ति-भावना से भरी हुई फिल्में देखना सभी भक्तों के लिए उचित कबने वाला है। हिंदी सिनेमा में एक्शन, ड्रामा और साईंस-फिक्शन फिल्मों के साथ-साथ हिंदुस्तानी कल्चर को ध्यान में रखकर कई फिल्में बनती रहती हैं। ऐसे में हम आपको हिंदी सिनेमा में मां दुर्गा के रूपों के चमत्कार पर बनी ऐसी 4 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें माता रानी के चमत्कार, शक्ति और भक्तों की भक्ति का वर्णन देखने को मिलता है।
त्योहारों या बड़े पूजन के मौके पर राइटर्स ने इन पर कई कहानियाँ बनाई हैं। 80 और 90 के दशक के लोग आज भी उन फिल्मों का आनंद लेते हैं, जिनमें भक्ति और भगवान के प्रति आस्था दिखाई देती है। नवरात्रि के इस खास मौके पर, हिंदी सिनेमा की ये 4 फिल्में भक्ति में डूबने के लिए जरूर देख सकते हैं।
जय संतोषी मां
हिंदी सिनेमा में मां संतोषी पर कई फिल्में बनाई गई हैं, लेकिन 49 साल पहले रिलीज हुई "जय संतोषी मां" की बात ही अलग है। इस फिल्म की भक्ति भावनाएँ आज भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। दर्शकों का मानना है कि मां संतोषी उनकी भी रक्षा वैसे ही करेंगी, जैसे उन्होंने अपने भक्त के लिए फिल्म में की है। नवरात्रि के इस विशेष अवसर पर, यह फिल्म देखना निश्चित रूप से एक प्रेरणादायक अनुभव होगा।
जय माता की
माता वैष्णो देवी के ऊपर कई फिल्में, टीवी शो और गाने बनाए गए हैं, जिनमें उनकी पूरी कथा को प्रस्तुत किया गया है। खास तौर पर टीवी शो "जय माता की" में हेमा मालिनी ने माता रानी के किरदार को बखूबी निभाया है, जो आज भी दर्शकों के लिए लोकप्रिय है। यह शो सालों से तारीफें बटोर रहा है और आज भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता है, यह शो निश्चित रूप से दर्शकों को भक्ति और श्रद्धा का अनुभव देता है।
मां वैभव लक्ष्मी
साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म “मां वैभव लक्ष्मी” फिल्म में माता रानी की शक्ति ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। धर्म से ओत-प्रोत इस फिल्म में आदिर ईरानी और मीरा माधुरी ने अपने बेहतरीन काम से सभी को इंप्रेस किया था। भक्त और भगवान पर बनी इस फिल्म को आपको नवरात्रि में जरूर देखना चाहिए।
मां का चमत्कार
“मां का चमत्कार” फिल्म साल 2004 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जया प्रदा और सौंदर्या ने काम किया था। इस फिल्म में साउथ की भी कई हस्तियां मौजूद थीं। MX Player पर आपको ये फिल्म आसानी से मिल जाएगी। नवरात्रि के दिनों में आप इस फिल्म को फिर से देख सकते हैं।
निश्चित ही यह फिल्में आपको भक्ति-भावना से भर देने वाली है। इस प्रकार आप समझ गए होंगे कि नवरात्रि के पावन अवसर पर आपको कौन-कौन सी फिल्म आपको भक्ति के रस में पूरी तरह डुबोने वाली हैं। नवरात्रि को नवरात्र के नाम से भी जाना जाता है। नवरात्रि के दिनों में आप हमारे साथ जुड़े रहकर नवरात्रि को नवरात्र से जुड़े तमाम जरूरी तथ्य जान सकते हैं।