इस वजह से सोशल मीडिया से रहती है दूर जया बच्चन, नातिन ने खोला राज
Bollywood News
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:11 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:11 PM
Bollywood News: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर रहकर अपनी मौजूदगी और एक्टिविटी अपने फैंस के साथ शेयर करते रहे है। वहीं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने फिल्मों से हटकर अपना अलग करियर चुना है। जिसकी वजह से वो हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती है। दरअसल नव्या इस समय अपना पॉडकास्ट शो ‘What the hell Navya’ चला रही है। जिसमें वो अक्सर अपनी मां श्वेता और नानी जया बच्चन के साथ बातचीत करती नजर आती है। इस बार के एपिसोड में जया ने बताया कि वो सोशल मीडिया से दूर क्यों रहती है?
नव्या के पॉडकास्ट हुआ वायरल
आपको बता दें कि नव्या के पॉडकास्ट का नाया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसे नव्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जया बच्चन अकेली ऐसी है, जो अपने फैमली की तरह नहीं है, और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रहती है। उन्होंने इस बारें में नव्या के पॉडकास्ट में बताया है। जया ने कहा, हमें अपने बारे में और ज्यादा बताने की कोई जरूरत नहीं हैं। दुनिया हमारे बारे में पहले से ही बहुत कुछ जानती है। इसके साथ ही जया बच्चन ने अब की जनरेशन के बारे में भी बात की। उन्होंने अपने दौर की एक बात भी बताई।
[video width="1080" height="608" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/03/IGDownloader.App_3317783104359474409.mp4"][/video]
Bollywood News
जया ने बताई बचपन की बात
जया ने कहा, “जब मैं छोटी थी, तो हमें कॉल बुक करनी पड़ती थी और ये कॉल दो तरह की होती थीं, एक नॉर्मल थी, और एक एमरजेंसी कॉल थी। अगर आप अपने बॉयफ्रेंड से बात करती हैं, तो ये एक इमरजेंसी कॉल होनी चाहिए। वहीं जया की बेटी श्वेता बच्चन यानी नव्या की मां ने इस बारे में कहा, “काश जब हम बड़े हो रहे थे, तब हमारे पास इंटरनेट होता तो हमें होमवर्क और बाकी चीजों को करने में बहुत मदद मिलती।
नव्या को पड़ी डांट!
इसी बातचीत में श्वेता बेटी नव्या को कहती हैं, “नव्या तुम बहुत चीजें इंटरनेट पर शेयर करती हो, मैंने अपने सिर पर ये फूल लगाया।” इसे सुनकर नव्या हैरान होकर कहती हैं, “मैंने कब अपने सिर पर फूल लगाया..” वहीं बात अगर जया बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था। इसमें उन्होंने धनलक्ष्मी रंधावा का रोल किया था। Bollywood News