अंबानी परिवार ने PM मोदी का किया भव्य स्वागत, देखें वीडियो
Anant-Radhika
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 11:34 AM
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 11:34 AM
Anant-Radhika Ashirwad Ceremony : रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हमेशा के लिए-दूजे के हो गए। कपल की शादी किसी त्योहार से कम नहीं थी। अनंत-राधिका की शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों ने शिरकत की और कपल की शादी समारोह के रौनक बने। Anant-Radhika की शादी में बड़े-बड़े उद्योगपति, कंपनी प्रमुख, फिल्म, ग्लैमर और खेल जगत के सितारों का मेला लगा था।
13 जुलाई को अंबनी परिवार के छोटे बेटे और उनकी दुल्हनिया को आशीर्वाद देने कई नामी हस्तियां पहुंची जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल रहें। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी के साथ वायरल हो रहा है। चलिए जान लेते हैं कि Anant-Radhika की शादी में और आशीर्वाद सेरेमनी में कौन-कौन सी हस्तियां शामिल रही।
PM मोदी ने वर-वधु को दिया आशीर्वाद
पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को अंनत-राधिका को आशीर्वाद देने मुंबई पहुंचे थे। मुकेश और नीता अंबानी ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने कपल को आशीर्वाद देकर बातचीत भी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जब पीएम मोदी ने एंट्री ली, तो वहां मौजूद सभी लोग उनके स्वागत के लिए खड़े हो गए और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। सबसे पहले आनंद पिरामल ने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। फिर ईशा ने सिर झुकाकर उनके आगे होथ जोड़े। इतना ही नहीं राधिका के पिता ने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा अनंत-राधिका, आकाश और श्लोका ने भी पीएम मोदी के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद ली। देखें वीडियो...
— Dr Gautam Bhansali (@bhansaligautam1) July 13, 2024
ये कथावाचक रहें मौजूद
दुनिया के सबसे अमीर शख़्सियतों में से एक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को हुई। 13 जुलाई को कपल की 'शुभ आशीर्वाद' सेरेमनी में बॉलीवुड, हॉलीवुड सेलेब्स, राजनेता और कथावाचक, कपल को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। इनमें पीएम मोदी से लेकर बड़े-बड़े दिग्गज कलाकार और राजनेता शामिल रहें। इनके अलावा कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री, जगद्गुरु रामभद्राचार्य, देवकीनंदन ठाकुर जी और रामदेव बाबा भी Anant-Radhika को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। इनके अलावा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार समेत कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी शामिल हुए।