डिप्रेशन से जूझ रही थी ये भोजपुरी अभिनेत्री, मौत के पीछे छोड़ गई कई सवाल
Amrita Pandey Suicide
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:38 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:38 PM
Amrita Pandey Suicide : इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) से एक बुरी खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद भोजपुरी जगत के साथ-साथ दर्शकों को भी झटका लगा है। दरअसल अभिनेत्री अमृता पांडेय (Amrita Panday) ने खुदकुशी (Suicide) कर ली है। अमृता पांडेय की मौत की खबर ने सबको चौंका कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Amrita Pandey Suicide
भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडेय (Bhojpuri Actress Amrita Panday) की मौत की खबर ने इन दिनों लोगों में सनसनी पैदा कर दी है। हर कोई ये खबर सुनकर परेशान हो गया है कि आखिर ऐसी कौनसी परेशानी आ गई थी कि Amrita Panday ने अपनी जान की परवाह किए बगैर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अचानक अभिनेत्री का फांसी के फंदे पर लटककर जान दे देने की खबर ने लोगों को उलझन में डाल दिया है। पुलिस की जांच के मुताबिक अमृता ने अपने गले में साड़ी का फंदा लगाकार आत्महत्या की है। फिलहाल अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि अभिनेत्री ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।
खुदकुशी से पहले लगाया था व्हाट्सऐप स्टेटस
जानकारी के अनुसार Amrita Panday ने आत्महत्या से पहले व्हाट्सऐप पर एक स्टेटस लगाया था। ऐसा माना जा रहा है कि मौत से पहले अमृता ने व्हाट्सऐप स्टेस्स के जरिए कोई संदेश देने की कोशिश की थी। अमृता का आखिरी स्टेस्स था, 'दो नाव में सवार थी उसकी जिंदगी। हमने अपनी नाव डुबा के उसका सफर आसान कर दिया।' आत्महत्या की जानकारी मिलते ही जोगसर पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।
डिप्रेशन से जूझ रही थी Amrita Panday
अमृता पांडेय की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। अमृता के परिजनों का कहना है कि Amrita Panday अपने करियर को लेकर काफी परेशान थीं और डिप्रेशन से जूझ रही थी और उनका इलाज चल रहा था। बता दें साल 2022 में अमृता की शादी बिलासपुर के रहने वाले चंद्रमणि झांगड़ से हुई थी जो एक एनिमेशन इंजीनियर हैं। अमृता के परिजनों का कहना है कि अभिनेत्री अपनी लेटेस्ट वेब सीरीज 'प्रतिशोध' की रिलीज को लेकर काफी खुश थीं। घरवाले इस बात से हैरान हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या महसूस किया जो अचानक जान दे दी। हाल ही में 18 अप्रैल को Amrita Panday की बहन की शादी हुई थी जिसके कारण अमृता बेहद खुश थी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच-पड़ताल हर एंगल से की जाएगी।