प्री-वेडिंग से पहले अंबानी की 'अन्न सेवा', लव बर्ड परोसते दिखे खाना
Anand-Radhika
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:26 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:26 PM
Anant-Radhika Pre Wedding :भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री- वेडिंग का आगाज हो गया है। इस बीच हमेशा की तरह अंबानी फैमिली गरीबों को अपना प्यार लुटाती दिखी। अंबानी ने अंनत की प्री वेडिंग की शुरूआत अपनी परंपरा के अनुसार किया। उन्होंने 28 फरवरी को 'अन्न सेवा' का आयोजन किया था। जिसमें अंबानी की फैमली गरीबों को अपने हाथ से खाना परोसती दिखी। आपको बता दे कि अंबानी परिवार में घर की हर शादी से पहले अपनी इस परंपरा को निभाना कभी नहीं भूलते।
51 हजार लोगों को अन्न सेवा
बता दें, अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग 1 से 3 मार्च को शुरू होने जा रही है। इससे पहले बीती 28 फरवरी को मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने अन्न सेवा प्रोग्राम के तहत अपने हाथों परोसा खाना । अन्न सेवा में 51 हजार स्थानीय लोगों को भोज कराया है। जामनगर के जोवाद में इस अन्न सेवा का आयोजन किया गया।
खाने के बाद मनोरंजन
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जामनगर और उसके आस-पास के लोगों को गुजराती डिनर कराया गया। वहीं, इन लोगों को पारंपरिक फॉक म्यूजिक दायरो को अटैंड करने के लिए बुलाया गया था, जिसमें उन्होंने गुजराती सिंगर कीर्तिदान गाधवी परफॉर्म का लुत्फ उठाया।
विदेशी गेस्ट और स्टार भी पहुंचे
बता दे, ग्लोबल स्टार सिंगर रिहाना की टीम यहां परफॉर्म करने पहुंच चुकी है। वहीं, इंटरनेशनल गेस्ट को जामनगर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया और उनके खाने का पूरा बंदोबस्त किया गया। बता दें, अनंत और राधिका की सगाई बीते साल 2023 में हुई थी और अब जुलाई में इनकी शादी होने जा रही है। इस शादी में देश और विदेश की कई हस्तियां शामिल होने वाली है।