अच्छा तो इसलिए नहीं टिक पाता Natasha Stankovic संग किसी का रिश्ता, एक्स बॉयफ्रेंड ने खोली पोल
Aly Goni
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:18 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:18 AM
Aly Goni : बीते कुछ दिनों से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasha Stankovic ) खूब चर्चाओं में बनी हुई है। आए दिन नताशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों का हिस्सा बन ही जाती है। कुछ दिन पहले ही भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लेते हुए तलाक की घोषणा की थी। दोनों के इस फैसले ने फैंस को हिलाकर रख दिया था। जिसके बाद नताशा को जमकर ट्रोल किया गया था और खूब खरी-खोटी भी सुनाई गई थी। इसी बीच नताशा के एक्स बॉयफ्रेंड ने नताशा के साथ ब्रेकअप का एक बड़ा कारण बताया है। जिसे सुनकर फैंस दंग रह गए हैं।
Aly Goni ने खोली नताशा की पोल
Natasha Stankovic, हार्दिक पांड्या से पहले टेलीविजन के जाने-माने और पसंदीदा एक्टर Aly Goni को डेट कर चुकी हैं। लम्बे समय तक दोनों एक-दूसरे के साथ रहे लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। अली से ब्रेकअप के बाद नताशा ने हार्दिक पांड्या को डेट करना शुरू किया और दोनों ने शादी कर ली लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी जिसके बाद तलाक हो गया। नताशा से ब्रेकअप के बाद अली गोनी ने चुप्पी साध रखी थी लेकिन काफी अरसे बाद उन्होंने नताशा संग ब्रेकअप की वजह बताई है।
इस वजह से हुआ था ब्रेकअप
Aly Goni हाल ही में कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट (Podcast) में नजर आए। जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की। इस दौरान उन्होंने Natasha Stankovic के साथ अपने ब्रेकअप पर भी खुलकर बात की। अली गोनी ने शो में नताशा स्टेनकोविक का नाम लिए बिना बताया कि वह उनकी फैमिली के साथ नहीं रहना चाहती थी, जिसके चलते उनका ब्रेकअप हुआ। अली ने कहा 'जो मेरा अब से पहले भी रिलेशन था, वो बहुत सीरियस था। उसका कारण ही यही था कि उसने मुझे बोला कि यार जब हम शादी करेंगे तो हम फ्यूचर में अलग रहेंगे। वो चीज मुझे नहीं जमी।' अली ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, 'मैं अपने परिवार को साथ लेकर चलूंगा, जहां भी जाऊंगा। मैं परिवार को अलग नहीं कर सकता। मैं नहीं छोड़ सकता, चाहे दुनिया की कोई भी ताकत आ जाए।'
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।