आलिया भट्ट के साथ 76 लाख की धोखाधड़ी, पर्सनल असिस्टेंट गिरफ्तार
Alia Bhatt
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:18 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:18 PM
Alia Bhatt : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने Alia Bhatt की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका शेट्टी को धोखाधड़ी के आरोप में बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वेदिका ने फर्जी दस्तखत कर आलिया भट्ट के नाम पर करीब 76.90 लाख रुपये का गबन किया।
मां सोनी राजदान ने दर्ज कराई थी शिकायत
यह मामला तब उजागर हुआ जब आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान ने जुहू पुलिस स्टेशन में वेदिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 316(4) और 318(4) के तहत केस दर्ज किया और महीनों की तलाश के बाद वेदिका को 8 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया।
फर्जी साइन के जरिए की धोखाधड़ी
जांच में सामने आया है कि वेदिका ने आलिया के फर्जी हस्ताक्षर कर उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘इटरनल सनशाइन प्राइवेट लिमिटेड’ और निजी अकाउंट से दो साल में लगभग 77 लाख रुपये अपने नाम ट्रांसफर कर लिए। घटना के बाद वेदिका फरार हो गई थी और कई महीनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। गिरफ्तारी के बाद वेदिका को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 10 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
अभी तक आलिया भट्ट की ओर से नहीं आया बयान
इस पूरे घटना को लेकर अब तक आलिया भट्ट या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच इस धोखाधड़ी की खबर से हलचल मची हुई है।
आलिया का प्रोडक्शन हाउस और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आलिया भट्ट ने 2021 में अपने प्रोडक्शन हाउस ‘इटरनल सनशाइन प्राइवेट लिमिटेड’ की शुरुआत की थी। इस बैनर तले बनी पहली फिल्म थी ‘डार्लिंग्स’, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में आलिया के साथ विजय वर्मा और शेफाली शाह नजर आए थे। शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट इसके को-प्रोड्यूसर थे। वर्तमान में आलिया भट्ट यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘एल्फा’ में नजर आएंगी, जो 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगी। Alia Bhatt