पाकिस्तानी पति से तलाक के बाद सानिया मिर्जा ने की नई शुरूआत, हज के लिए हुई रवाना
Sania Mirza
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:04 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:04 AM
Sania Mirza : मशहूर भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Tennis Player Sania Mirza) अपने पति और पाकिस्तान के जाने-माने क्रिकेटर शोएब मलिक (Pakistan Cricketer Shoaib Malik) से तलाक होने के बाद खूब चर्चाओं में रहने लगी हैं। ऐसे में सानिया एक बार फिर से चर्चाओं का विषय बन गई हैं और उनके चर्चा में आने का कारण है उनका हज यात्रा (Sania Mirza Haj Pilgrimage) करना। जी हां! आपने बिल्कुल सही सुना टेनिस की जबरदस्त खिलाड़ी में से एक सानिया मिर्जा ने बताया है कि उन्होंने हज यात्रा करने का फैसला लिया है और वो हज यात्रा के लिए रवाना हुई है।
Sania Mirza
पूरे सोशल मीडिया पर उस वक्त तरह-तरह के सवाल खड़े हो गए थे, जब Sania Mirza का उनके पाकिस्तानी पति शोएब मलिक से तलाक होने की खबर आई थी। सानिया और शोएब की तलाक की खबरों ने पूरे इंटरनेट का रुख अपनी ओर मोड़ लिया था। तलाक की जानकारी मिलने के बाद लोगों का पूरा ध्यान सानिया से जुड़ी हर खबर पर थी। बहरहाल तलाक के बाद सानिया मिर्जा अब अपनी नई जिन्दगी की शुरूआत करने में जुट गई हैं। नई जिन्दगी की शुरूआत करते हुए उन्होंने हज की यात्रा पर जाने का फैसला करते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट के जरिए सानिया ने इस बात की जानकारी दी है कि वो हज की यात्रा के लिए रवाना हो गई हैं।
ईमान बेहतर करके लौटेंगी सानिया
सानिया मिर्जा ने अपने पोस्ट के लिए एक लम्बा-चौड़ा मैसेज लिखते हुए इस बात का दावा किया है कि, वो हज की यात्रा के बाद अपना ईमान बेहतर करके लौटेंगी। सानिया मिर्जा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, ‘मेरे प्रियजनों, मुझे हज की पवित्र यात्रा पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। मैं अपने जीवन में बदलाव के सफर पर निकल रही हूं और आप सभी से अपनी सब गलतियों के लिए माफी मांगती हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि अल्लाह मेरी दुआओं को सुनेगा और मेरा मार्गदर्शन करेगा। मैं खुद को बेहद भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। कृपया मुझे अपने दुआओं में याद रखें। हज के लिए मेरी जिन्दगी का सबसे खास यात्रा है। आगे सानिया लिखती हैं, मुझे उम्मीद है कि मैं एक बेहतर इंसान बन सकूंगी और अपने ईमान को मजबूत कर सकूंगी।"
मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए इस्लाम में 5 फर्ज़ है। जिनमें- कलमा, रोज़ा, नमाज़, ज़कात और हज शामिल है। अगर बात करें हज यात्रा की तो हज सऊदी अरब में मक्का की वार्षिक इस्लामी तीर्थयात्रा है जो हर उस मुसलमान के लिए जरूरी होती है जो अपने इसे वहन कर सकते हैं और शारीरिक रूप से इसे करने में सक्षम है। हज के दौरान मुसलमान अल्लाह तआला से अपने गुनाहों की माफी और सही राह दिखाने की दुआ करते हैं।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।