अब्दू रोजिक ने इस मिस्ट्री गर्ल से लड़ाए नैन, निकाह की तारीख पर लगाई मुहर
Abdu Rozik Wedding
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:31 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:31 AM
Abdu Rozik Wedding : दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। अब्दू के चाहने वाले दुनियाभर में हैं जो उनसे जुड़ी छोटी-छोटी जानकारी के लिए बेताब रहते हैं। Abdu Rozik के अंदाज और क्यूटनेस ने लोगों को दीवाना बना रखा है। ऐसे में छोटे भाईजान ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए अपनी शादी (Wedding) की तारीख पर मुहर लगा दी है।
Abdu Rozik Wedding
दुनियाभर में अपने अंदाज से चमक बिखेरने वाले Abdu Rozik को कौन नहीं जानता है। अब्दू की छोटी-छोटी हरकतें लोगों को हसंने पर मजबूर कर देती है जिसके कारण कई लोग अब्दू पर फिदा हो जाते हैं। इन दिनों अब्दू ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल अब्दू रोजिक बेहद जल्द शादी करने वाले हैं जी हां आपने बिल्कुल सही सुना! अब्दू ने खुद अपनी शादी का ऐलान एक वीडियो के माध्यम से किया है। इतना ही नहीं अब्दू ने फैंस को शादी की डेट से लेकर वेडिंग रिंग भी दिखाई है। जिसे देखने के बाद सेलेब्स और फैंस ने अब्दू को बधाई देनी शुरू कर दी है।
कौन है मिस्ट्री गर्ल?
जब से Abdu Rozik ने दर्शकों को अपने निकाह की तारीख बताई है तब से फैंस अब्दू की होने वाली दुल्हनिया को जानने के लिए बेताब बैठे हैं। अब्दू के शादी के फैसले ने लोगों को उनकी दुल्हनिया के बारे में जानने की बेताबी बढ़ा दी है। बहरहाल हम आपको बता दें कि अब्दू रोजिक की होने वाली बेगम का नाम अमीरा है जो कि 19 साल की है और शारजाह की एक अमीराती लड़की है। अब्दू रोजिक, अमीरा के साथ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 7 जुलाई 2024 को निकाह करने वाले हैं।
फैंस की बढ़ी बेताबी
ताजिकिस्तान के सिंगर अब्दू रोजिक ने जब से अपनी शादी का ऐलान किया है तब से उनके फैंस की बेताबी बेहद ज्यादा बढ़ गई है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में अब्दु रोजिक ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, 'दोस्तों जैसा आप जानते हैं कि मेरा सपना था कि मैं प्यार में पडूं, मुझे भी कोई ऐसा मिले जो मुझे प्यार करे और मेरी इज्जत करे। आखिरकार मुझे ऐसी लड़की मिल गई। समझ नहीं आ रहा है कैसे कहूं, मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं।'
यूं तो अब्दू रोजिक पहले से ही मशहूर हैं लेकिन जब से अब्दू टेलीविजन के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' का हिस्सा बने, तब से लोग उन पर बेहद प्यार लुटाने लगे और वो धीरे-धीरे पॉपुलर होने के साथ-साथ लोगों के फेवरेट भी बन गए। हालांकि Abdu शो की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सके लेकिन उन्होंने शो के जरिए करोड़ों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ा है।
Abdu Rozik हुए थे ट्रोल
वीडियो में Abdu Rozik कह रहे हैं कि 'आज मैं बहुत खुश हूं। मेरी कम हाइट की वजह से मुझे काफी ट्रोल किया गया था। लोगों ने कहा कि तुम इतने छोटे हो, कोई तुमसे शादी कैसे करेगा।' आगे अब्दू का कहना है, 'मेरी होने वाली वाइफ बहुत प्यारी है। मैं अपनी वाइफ (Wife) को बहुत प्यार करूंगा। उसे अलग-अलग देशों की सैर पर ले जाऊंगा। जो लोग भी मेरी शादी में आना चाहते हैं। प्लीज आइएगा। आपका स्वागत है। मैं लाइफ के हैप्पी फेज में हूं और शादी को लेकर बहुत खुश हूं।'