आरती सिंह को है मामा गोविंदा का इंतजार, कश्मीरा शाह ने कह दी बड़ी बात
Aarti Singh Ceremony
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:45 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:45 PM
Aarti Singh Ceremony : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा की भांजी आरती सिंह (Aarti Singh) अपने शादी को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई है। 25 अप्रैल 2024 को आरती सिंह बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। ऐसे में आरती की दिली ख्वाहिश है कि उनके मामा गोविंदा (Govinda) उनकी शादी में जरूर आए।
Aarti Singh Ceremony
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और कश्मीरा शाह के बीच लम्बे समय से चल रही अनबन किसी से छुपी नहीं है। इन दिनों गोविंदा की भांजी Aarti Singh की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। आरती की शादी की रस्में मंगलवार से ही शुरू हो चुकी है जिनमें से एक भी फंक्शन में गोविंदा शामिल नहीं हुए। ऐसे में एक्ट्रेस आरती सिंह को गोविंदा की गैर मौजूदगी खल रही है। Aarti Singh की हल्दी और संगीत सेरेमनी की तमाम फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, लेकिन चौकाने वाली बात तो ये है कि एक भी तस्वीर में गोविंदा का परिवार नजर नहीं आया। जिसके बाद कश्मीरा शाह (Kashmira Shah) ने अभिनेता को लेकर एक बड़ी बात कह दी है।
Kashmira Shah ने कही बड़ी बात
गोविंदा और कृष्णा की अनबन के चलते लम्बे समय से दोनों परिवार एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए है। लोगों को ऐसा लगा था कि दोनों के बीच का इगड़ा आरती की शादी में खत्म हो जाएगा, लेकिन दूर-दूर तक ऐसा होता नहीं दिख रहा है। जिसे लेकर कश्मीरा का कहना है कि, 'आरती के साथ-साथ हम सबको उनका इंतजार है। लड़ाई झगड़े हर घर में होते हैं और जो भी हुआ है उसमें आरती की कोई गलती नहीं हैं। उम्मीद है वह उसे इसकी सजा नहीं देंगे।' वहीं कश्मीरा ने ये भी कह दिया कि, 'गोविंदा जब शादी में आएंगे तो मैं उनकी बहू होने के नाते उनके पैर छूकर उनका स्वागत करूंगी।'
Aarti Singh का करियर
बता दें आरती सिंह मुम्बई के इस्कॉन टेंपल में दीपक चौहान के साथ सात फेरे लेंगी। अगर आरती के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2007 में 'मायका' से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने 'थोड़ा है बस थोड़े की जरूरत है', 'परिचय' और 'वारिस' जैसे लोकप्रिय टीवी शो में बखूबी काम किया। इनके अलावा Aarti Singh टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन में भी नजर आई थी।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।