आमिर खान को सुप्रीम कोर्ट से आया बुलावा, इस वजह से लगा चक्कर
Aamir khan
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:02 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:02 PM
Aamir khan : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट कहे जाने वाले स्टार आमिर खान का शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का चक्कर लगा। इस खबर के बाद फैंस भी हैरान रह गए कि आखिर उन्हें कोर्ट में क्यों जाना पड़ गया? दरअसल आमिर खान का सुप्रीम कोर्ट जाना कोई केस नहीं बल्कि उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'लापता लेडीज' है। जिसके कारण आमिर खान सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए है।
इस वजह कोर्ट में पेश हुए आमिर खान
आपको बता दें कि किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' की स्क्रीनिंग शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में होने थी। इस मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर और मशहूर अभिनेता आमिर खान भी कोर्ट पहुंचे हैं। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने आमिर खान का जोरदार स्वागत किया है। बता दें कि फिल्म 'लापता लेडीज' 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के बाद इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था।
CJI चंद्रचूड़ ने किया जोरदार स्वागत Aamir khan
वहीं भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि - मैं कोर्ट में भगदड़ नहीं चाहता, लेकिन हम आमिर खान का स्वागत करते हैं जो फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए यहां आए हैं। निर्देशक किरण राव भी जल्द ही हमारे साथ शामिल होंगी'। यह फिल्म ग्रामीण भारत की दो दुल्हनों की दिल छू लेने वाली कहानी पर आधारित है। शादी के बाद विदा होकर दोनों ट्रेने से ससुराल जाते हुए गलती से बदल जाती हैं।
न्यायाधीशों व उनके परिवारों को दिखाई जाएगी फिल्म
बता दें कि आज SC में न्यायाधीशों, उनके परिवारों और रजिस्ट्री के अधिकारियों को यह फिल्म दिखाई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के नोटिस में कहा गया है, 'भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वें साल के मौके पर लैंगिक समानता के विषय पर आधारित फिल्म 'लापता लेडीज' शुक्रवार, 9 अगस्त, 2024 को प्रशासनिक भवन परिसर के सी-ब्लॉक स्थित में दिखाई जानी है। Aamir khan
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।