कुवैत हादसे को लेकर 'गरीबों के मसीहा' ने जताया दु:ख, की बड़ी गुजारिश
Sonu Sood
Educational-Institution
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:09 AM
Educational-Institution
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:09 AM
Sonu Sood : यूं तो गरीबों के मसीहा और समाजसेवी सोनू सूद (Sonu Sood) लम्बे समय से जरूरतमंदों की मदद के लिए उठाए गए कदमों से लोगों का दिल जीतते आ रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से Sonu Sood ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसके बाद लोगों ने फिर से उनको अपनी दुआओं में शामिल कर लिया है।
Sonu Sood
हाल ही में कुवैत में हुई भयावह घटना ने (Kuwait Incident) सबको झकझोर करके रख दिया है। ऐसे में गरीबों के मसीहा ने इस पर चिंता जताते हुए लोगों से और सरकार से हादसे का शिकार हुए लोगों के परिवार वालों के लिए मदद की गुहार लगाई है। सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए मदद के लिए आग्रह किया है। बता दें बुधवार को कुवैत में भयानक आग लग गई थी जिसमें 40 से ज्यादा भारतीय श्रमिकों आग की चपेट में आ गए।
जनता के नायक ने की मदद की गुजारिश
वायरल हो रहे वीडियो में Sonu Sood कह रहे हैं, 'कुवैत में बहुत बड़ी घटना हुई, जहां हमारे 49 मजदूरों की आग में जान चली गई। उनमें से 30 केरल से थे। मैं जान गंवाने वालों में से कुछ के घरवालों को जानता हूं। ये बहुत ही गरीब परिवारों से जुड़े हुए लोग थे, जो बहुत मुश्किल से वहां जॉब करने गए। हम लोग जब ट्रैवल करते हैं तो देखते हैं कि ये लोग बड़ी छोटी-छोटी जगह पर रहते हैं। एक-एक कमरे में 8-10 लोग रहते हैं। सुबह-सुबह उठकर बस में जाते हैं। पूरा काम करते हैं। सारा दिन मेहनत करते हैं। थोड़े-थोड़े पैसे बचाने में उनकी पूरी जिंदगी निकल जाती है और फिर अचानक से ऐसी घटना घटती है कि सब चला जाता है।
आगे सोनू सूद का कहना है कि, 'मैं सब लोगों से रिक्वेस्ट कर रहा हूं कि जो लोग भी इनके टच में आ सकें, तो अपनी तरफ से इन परिवारों के लिए कुछ न कुछ कॉन्ट्रिब्यूट कीजिए। बहुत सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन परिवारों की डिटेल सामने आएगी।' सोशल मीडिया पर सोनू सूद का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोगों ने गरीबों के मसीहा और समाजसेवी सोनू सूद की खूब तारीफ कर रहे हैं, साथ ही हादसे का शिकार हुए परिजनों के लिए दुआएं भी मांग रहे हैं।