इस फूल का जादुई हेयर मास्क, बालो को रेशम सा मुलायम बनाएगा
Hair Care Tips
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:05 AM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:05 AM
Hair Care Tips : प्राचीन काल से ही काले घने बालो के लिये प्राकृतिक नुस्खो को अपनाया जाता था। प्राकृति मे कई ऐसी हर्ब्स जो बालो की ग्रोथ के लिये और उन्हे काला,घना बनाने के बेहद फायदेमंद होते हैं । आंवला,शिकाकाई,रीठा ,भृंगराज जैसी कई चीजें हैं जो बालों को प्राकृतिक तरीके से पोषण देती हैं । आज हम इन्हीं मे से एक प्राकृतिक हर्ब्स के बारें मे बात करने जा रहे हैं जो हमारे बालों को नैचुरल तरीके से रेशम सा मुलायम और घना बनाने मे मदद करता हैं । वो हैं गुड़हल जी हां गुड़हल का मास्क बालों के लिये बेहद फायदेमंद होता हैं । आज हम आपकों बतायेंगे की इसे कैसे इस्तेमाल करें ।
गुड़हल का फूल हमारी सेहत के साथ-साथ हमारे बालो के लिये भी बेहद फायदेमंद होता हैं । गुड़हल का फूल बालों को कई अलग-अलग तरह से फायदे देता है। इसमें फ्लेवोनॉइड्स और अमीनो एसिड्स होते हैं जो हेयर ग्रोथ को बढ़ाने का काम करते हैं ।ये हमारे बालो को सन डैमज से भी बचाते हैं । असमय सफेद हो रहे बालों को काला करने मे भी मदद करतें हैं । ये झड़ते और पतले बालों के लिये भी बेहद असरदार होता हैं । गुड़हलके फूल और पत्तियां दोनो का इस्तेमाल किया जाता है । इतना ही नहीं कई स्टडीज़ में पाया गया है कि बॉल्ड पैचेज़ पर डॉर्मैंट हेयर फॉलिकल्स से भी बाल उगाने में सक्षम है।
हेयर मास्क : Hair Care Tips
हेयर मास्क बनाने के लिये आपको गुड़हल के फूल और पत्तियाँ ,करी पत्ता, एलोवेरा आधा कप,पानी के साथ मिला कर पीस ले और पेस्ट बना ले। इस पेस्ट मे कैस्टर ऑयल मिला ले । अब इस पेस्ट को बालों मे एप्लाई करे। इसे बालो की जड़ो मे अच्छी तरह से लगा ले और बालों मे मसाज करें । इस मास्क को बालों मे 20 से 25 तक लगा रहने दे। फिर किसी केमिकल फ़्री शैम्पू से धो ले। हफ्ते में 2 बार इस पेस्ट को सिर पर लगाने पर हेयर ग्रोथ में फायदा मिलता है।
Hair Care Tips
आंवला बालों के लिये अमृत माना जाता है ।ऐसे में आंवला और गुड़हल को एकसाथ मिलाकर लगाने पर बालों पर कमाल का असर देखने को मिलता है।ऐसे मे गुड़हल की पत्तियां और फूल ,इसमे सूखे आंवले या ताजे मिल जाये तो वो भी सही हैं इनको मिला कर पीस ले ।इस हेयर मास्क को बालो मे एप्लाई कर सकते हैं । इसे बालों पर 45 से 50 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें। हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क को लगाया जा सकता है।