यह घटना सुन रूह कांप उठेगी, पिता ने दो नवजात लड़कियों को मार दफनाया
Neeraj Solanki Delhi News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:27 AM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:27 AM
Delhi News: दिल्ली में एक ऐसी खबर निकलकर सामने आ रही है जो निश्चित तौर पर आपकी रूह कंपा देगी। दरअसल, दिल्ली के पूठकलां गाँव में एक पिता ने अपनी ही दो नवजात बेटियों की हत्या करके उसे दफ्न कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता काफी समय से अपने ठिकाने को बदलने में लगा हुआ था और दिल्ली से हरयाणा तक विभिन्न स्थानों पर जाकर छिप रहा था। लेकिन काफी समय के पश्चात अब पुलिस ने आरोपी पिता नीरज सोलंकी को रोहतक से धर दबोचा है।
इस कारण की थी लड़कियों की हत्या
पूछताछ में यह बात सामने निकल कर आ रही है की आरोपी नीरज सोलंकी बेटियों को नहीं प्राप्त करना चाहता था और उसे बस लड़के को प्राप्त करने की इच्छा थी, दिनांक 3.6.24 को जैसे ही पुलिस के संज्ञान में यह बात आई तो इलाके के डीएम से अनुमति प्राप्त कर सबसे पहले पुलिस बल की तैनाती शम्शान घाट में कर दी गयी, उसके बाद लाश को बाहर निकाला गया, अभी मृतक जुड़वा बच्चियाँ केवल 3 दिन की थीं।
पुलिस को भी चकमा देने में पीछे नहीं छूटा आरोपी
शव निकालने के पश्चात उसे पोस्टमार्टेम के लिए भेज दिया गया, इसके पश्चात शव को बच्चियों के मामा के हवाले कर दिया गया। इस दौरान पुलिस को चकमा देने में आरोपी पिता ने कोई भी कसर नहीं नहीं छोड़ी और अपना मोबाइल, सिम और ठिकाने लगातार बदलता रहा।
इस प्रकार पुलिस ने धर दबोचा आरोपी
आरोपी पिता नीरज सोलंकी की तलाश में पुलिस ने दिल्ली से लेकर हरयाणा तक कई स्थानों पर छापेमारी की, इस दौरान आरोपी को सांपला, रोहतक, हरयाणा से धर दबोचा। पुलिस के गिरफ्त में आने के पश्चात आरोपी पिता ने अपना जुर्म भी कबूल किया और कानून की उचित धाराओं के अंतर्गत उसपर कार्यवाही की गयी।