पूर्व कुलपति के घर से पद्म भूषण चुराना चोरों को पड़ा भारी
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:45 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:45 PM
Delhi News : पिछले दिनों पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति जीसी चटर्जी के पद्म भूषण अवॉर्ड के चोरी हो जाने की खबर सामने आई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस के हाथों बड़ी कामयाबी लगी है। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार सारी आरोपी अवॉर्ड को बेचने के लिए एक ज्वैलर के पास गए थे, लेकिन वहां वह सभी पकड़े गए। दिल्ली से पकड़े गए इन आरोपियों की पहचान श्रवण कुमार, हरि सिंह, रिंकी देवी, वेद प्रकाश और प्रशांत बिस्वास के रूप में हुई है। पकड़े गए सभी आरोपी दिल्ली के मदनपुर खादर के निवासी बताए जा रहे हैं। इनमें बिस्वास एक ज्वैलर है जिसने यह पदक खरीदा था।
ज्वैलर की मदद से हुई गिरफ्तारी
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार (27 फरवरी) को हरि सिंह, रिंकी देवी और वेद प्रकाश पद्म भूषण को बेचने के लिए एक ज्वैलर दलीप के पास गए। जहां दलीप ने पदक को नहीं खरीदा और इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। हालांकि पदक बेचने आया सभी आरोपी पुलिस के पहुंचने तक दुकान से चला गया थे। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए SP सरिता विहार की देखरेख में कालिंदी कुंज के SHO और अन्य कर्मियों की एक टीम बनाई गई। जिसके बाद पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जिसके बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनकी पहचान हरि सिंह, रिंकी देवी और प्रकाश बिस्वास के रूप में की गई। पूछताछ करने पर पता चला कि पदक दिल्ली के साकेत निवासी श्रवण कुमार ने चुराया था।
Delhi News
जीसी चटर्जी के घर काम करता था आरोपी
आपको बता दें पदक की चोरी करने वाला आरोपी श्रवण, जीसी चटर्जी के पोते समरेश चटर्जी के मेडिकल अटेंडेंट के रूप में काम करता है। समरेश चटर्जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और वह अकेले रहते हैं। इसी बात का फायदा उठाकर उसने अवॉर्ड चुरा लिया था। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा, श्रवण कुमार ने अवॉर्ड चुरा लिया और इसे बेचने के लिए तीन आरोपी हरि सिंह, रिंकी देवी, वेद प्रकाश को सौंप दिया। हालांकि, अब सभी आरोपियों को कालिंदी कुंज थाने पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों से अवॉर्ड बरामद कर लिया गया है।
कौन थे पद्मभूषण विजेता जीसी चटर्जी?
दिल्ली से जिस व्यक्ति का चोरी किया गया पद्मभूषण बरामद किया गया है वहां जीसी चटर्जी हैं। जो पंजाब और राजस्थान यूनिवर्सिटी के कुलपति, संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य और नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष रह चुके हैं।
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।