नोएडा प्राधिकरण की अनोखी पहल, बेसहारा कुत्तों के लिए उठाया बड़ा कदम
Noida News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:25 PM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:25 PM
Noida News : आवारा, कटखने, बीमार कुत्तों की सेवा तथा चिकित्सा के लिए नोएडा प्राधिकरण की पहल काफी सराहनीय है। इसके लिए प्राधिकरण ने 4 डॉग शेल्टर बनाये हैं। जिसमें सेक्टर-34 डॉग शेल्टर का शुभारंभ हो गया है। सेक्टर-135 के डॉग शेल्टर का शुभारंभ 20 जून को तथा बाकी बचे दो डॉग शेल्टर का संचालन अगस्त 2024 में शुरू हो जाएगा। यह जानकारी नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम ने दी।
कुत्तों के लिए नोएडा प्राधिकरण की पहल
सीईओ डॉ.लोकेश एम ने सेक्टर-34 में नवनिर्मित डॉग शेल्टर का उद्घाटन किया है। सीईओ ने हर सप्ताह रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इन शेल्टरों में स्ट्रीट डॉग्स को प्राथमिक उपचार, एंटी रेबीज टीकाकरण, प्रशिक्षण, खाने-पीने की व्यवस्था, उनके सोने और घूमने का प्रावधान किया गया। वसुंधरा एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट एंड पीपल फॉर एनिमल्स को सेक्टर-34 और 50 में डॉग शेल्टर संचालन का कार्य आवंटित किया गया है, जिसके अंतर्गत मंगलवार को सेक्टर-34 में डॉग शेल्टर का संचालन प्रारंभ किया गया है।
Noida News
नोएडा के सेक्टर-135 का संचालन 20 जून से प्रारंभ कर दिया जाएगा। बाकी बचे दो डॉग शेल्टरों का कार्य अगस्त 2024 में शुरू होगा।
अधिकारियों ने बताया कि इन डॉग शेल्टरों से नोएडा निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया जाएगा। आक्रामक और काटने वाले कुत्तों को प्रशिक्षित कर घर के अनुकूल बनाया जाएगा। साथ ही, चयनित एजेंसियां शेल्टरों के आसपास के सेक्टरों और गांवों के सभी सडक़ कुत्तों का वार्षिक एंटी-रेबीज टीकाकरण भी करेंगी, जिसके लिए आरडब्ल्यूए के साथ समन्वय किया जाएगा।
कुत्तो को लिए खुले शेल्टर होम
सीईओ लोकेश एम. ने सेक्टर-94 के एनीमल शेल्टर की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग को 3 दिनों में कंपाउंड की सफाई और खराब सामान के निपटान के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ प्रबंधक, वर्क सर्किल-9 को कंपाउंड की खुली नालियों पर स्लैब रखने और नाली को मुख्य नाले से जोडऩे के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को कंपाउंड में पर्याप्त बिजली की व्यवस्था करने और जल खंड-तृतीय को एक अतिरिक्त पानी कनेक्शन लगाने के निर्देश दिए गए। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ.लोकेश एम. ने बताया कि आएदिन किसी न किसी सोसाइटी में कुत्तों के कारण विवाद खड़ा हो जाता है।
डॉग शेल्टर में आवारा कुत्तों को रखा जा सकेगा। इससे शहर के निवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि आवारा कुत्तों के खतरों से आम आदमी को निजात दिलाने के लिए अथॉरिटी की तरफ से अनेक पहल किए जा रहे हैं। इसके लिए लोगों को भी हिदायत दी जा रही है कि उनके निर्धारित फीडिंग प्वाइंट पर ही पानी या खाना दिया जाए। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या नियमों का उल्लंघन करने पर उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। Noida News