नोएडा में भू-माफियों पर प्राधिकरण ने कसा शिकंजा, कब्जा मुक्ता कराई 30 करोड़ की जमीन
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:25 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:25 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। भूमाफिया के खिलाफ प्रशासान लगातार सक्रिया है। बता दें कि नोएडा में एक फिर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला है।
नोएडा प्राधिकरण का एक्शन
गुरुवार को प्राधिकरण का सर्किल-8 और भूलेख विभाग सलारपुर गांव पहुंचा। गांव संख्या-700 से 711 पर 6,000 वर्गमीटर जमीन पर अवैध निर्माण, नालियां और प्लॉट काटने का काम किया जा रहा था। प्राधिकरण के जेसीबी ने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। साथ ही पूरी जमीन को कब्जे में लेते हुए यहां प्राधिकरण का बोर्ड लगाया। नोएडा प्राधिकरण की ओर से खाली कराई गई जमीन मास्टर प्लान-2031 के अनुसार नियोजित है।
करोड़ो के अवैध निर्माण को रोका
बता दें कि इस जमीन की कीमत करीब 30 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। प्राधिकरण ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कागजी दस्तावेजों को खंगाला गया है। यह जमीन प्राधिकरण अर्जित और कब्जा प्राप्त थी। जिस पर अवैध रूप से नालियां बनाई जा रही थी। साथ ही जमीन पर प्लॉट काटकर बेचने की कोशिश थी।
नोटिस किया गया जारी
जानकारी मिलते ही प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया और जमीन खाली करने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर गुरुवार दोपहर को प्राधिकरण टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस बल की मदद से अवैध निर्माण को हटाया गया। दरअसल, प्राधिकरण ने जनवरी 2024 से अब तक करीब 1.93 लाख वर्गमीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। इस जमीन की लागत 1068 करोड़ रुपए बताई गई है।
अवैध निर्माण पर अभियान जारी
इसके अलावा अभियान निरंतर जारी है। यह जमीन मास्टर प्लान-2031 के अनुसार नियोजित की गई है। यहां प्लानिंग और परियोजनाएं बनाई जानी है। साथ ही, जमीन अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर अब तक 24 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि, 118 मामलों में डीसीपी स्तर पर जांच की जा रही है। Noida News