बड़ी खबर : अरविंद केजरीवाल मामले में नया मोड़, वापस ली अर्जी
New Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:07 AM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:07 AM
New Delhi News : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल मामले में एक न्या मोड़ आ गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली। अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापस ले रहे हैं। क्योंकि इससे दिल्ली में टकराव हो रहा है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस याचिका में ईडी की ओर से की गई गिरफ्तारी का विरोध किया था। अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि दरअसल केजरीवाल की रिमांड और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उनकी याचिका एक दूसरे से क्लैश कर रही थी। इसलिए हमने याचिका वापस लेने का फैसला किया है।
खबर पर अपडेट जारी है......