दिल्ली-नोएडा में जल्द आएगा मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत
Delhi Weather
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:20 PM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:20 PM
Delhi Weather : जहां पिछले कुछ दिन पहले राजधानी दिल्ली समेत नोएडा में भी गर्मी का प्रचंड रूप जारी था वहीं अब राजधानी और नोएडा में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली एनसीआर और नोएडावासियों को भीषण गर्मी से हल्की-फुल्की राहत मिली है। हालांकि दिन के समय गर्मी रहती है लेकिन पहले जैसी नहीं। शुक्रवार (7 जून) दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं आज (8 जून) को भी ऐसा ही मौसम रहने की आशंका जताई जा रही है। जहां दिन के समय गर्मी से पसीने छूटते हैं वहीं रात के समय आसमान में घने बादल देखने को मिल रहा है। वहीं राजधानी के कई इलाकों समेत नोएडा में रात के समय आंधी-बारिश देखने को मिल रही है। आंधी और बारिश की वजह से मौसम खुशुमा हो गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के अलावा राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मौसम का रुख बदलता हुआ नजर आ रहा है।
दिल्लीवालों बारिश के लिए हो जाइए तैयार
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में हल्की-फुल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी होने की सम्भावना है। इसके अलावा गरज के साथ बूंदाबांदी होने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। आईएमडी के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से दिल्लीवालों को गर्मी के प्रचंड रूप से राहत मिल रही है।
NCR में दो दिनों तक नहीं दिखेंगे गर्मी के तेवर
NCR में रहने वालों को भीषण गर्मी से फिलहाल दो दिनों के लिए राहत मिलती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 9 जून तक मौसम इसी प्रकार रहने की सम्भावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात हो सकती है जबकि 10 जून को एनसीआर वालों को फिर से तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 जून को पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 8 जून को पारा 43 डिग्री के आसपास रहेगा और गर्म हवाओं का चलना शुरू हो जाएगा। ठीक ऐसे ही 9 जून को भी पारा 1 डिग्री बढ़कर 44 के पास पहुंच जाएगा और गर्म हवाओं का चलना शुरू हो जाएगा।