दिल्ली के शास्त्री नगर में चार मंजिला घर में लगी भीषण आग, 4 की मौत
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:14 AM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:14 AM
Delhi News: दिल्ली (Delhi) के शास्त्री नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक घर के अंदर भीषण आग लग गई। यह घटना सुबह 5.22 बजे गीता कॉलोनी इलाके (गली नंबर 13) की बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक वह एक आवासीय घर है, जिसमें 4 मंजिलें हैं और ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग हैं। बताया जा रहा आग पार्किंग से शुरू हुई और पूरी बिल्डिंग में धुआं-धुआं हो गया।
आग की चपेट में आए कई लोग
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस घटना में घायल 9 लोग घयाल हो गए और 4 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें 4 महिला, 3 पुरुष और 2 बच्चे शामिल है। जिन्हें दिल्ली के हेडगेवार अस्पाताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं मनोज (30), सुमन (28), राकेश और बालक एक बच्चे ने इस हादसे में जान गंवा दी।
Delhi News
मौके पर पहुंची पुलिस
बता दें कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इस दौरान हर मंजिल की तलाशी भी की गई। पुलिस इस मामले के जांच कर रही है। और आग लगने का कारण पता लग रही है।
शाहदरा के घर में आग
वहीं दिल्ली के शाहदरा इलाके में भी एक घर आग की चपेट में आ गया। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस पहुंची है और आग बुझाने की कोशिश करने में जुटी है। इस घटना के बारे में एक स्थानीय निवासी शंकर लाल का कहना है कि अंडरग्राउंड पार्किंग में सर्किट रूम में कारों में आग लगी है। वहां कुछ बच्चे और युवा मौजूद थे। उनके मरने की आशंका जताई जा रही है। अभी इस घटना के बारें में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। Delhi News