योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वस्थ्य जीवन का संदेश, श्रीनगर में किया योग
International Yoga Day 2024
दिल्ली
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:41 PM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:41 PM
International Yoga Day 2024: आज 21 जून 2024 (शुक्रवार) को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर ही संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस के घोषित किया गया था। वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीनगर में पहुंचे और उन्होंने भी वहां सामूहिक योग किया। पीएम मोदी ने अलग-अलग तरह के योगासन किए। आइए जानते है योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कौन-कौन से आसन किए है।
वज्रासन (Vajrasana)
आपको बता दें कि पीएम मोदी काफी देर वज्रासन स्थिति में बैठकर आसन किया। वज्र का अर्थ होता है कठोर यानी कि ये योगासन करने के बाद आपका शरीर मजबूत बनता है। वज्रासन करने से वेरिकोज वेन्स, ज्वाइंट पेन और गठिया जैसे बिमारियां दूर हो सकती है। इसे करने से पाचन शक्ति बढ़ती है और पेट से संबंधित रोग भी दूर होने लगते है।
तितली आसन (Titli asana)
इसके अलावा पीएम मोदी ने तितली आसन किया है, जिसे करते समय आपकी मुद्रा ऐसी हो जाती है जैसी तितली की पंख हिलाते वक्त लगती है। इस योग को बैठकर किया जाता है और इसमें पीठ को बिल्कुल सीधी रखनी होती है। इससे पैरों को मजबूती मिलती है। अंदर की जांघों में ताकत आती है, मसल्स में खिंचाव आता है, आंतों को फायदा पहुंचाता है और ब्लैडर के लिए अच्छा होता है।
सेतुबंधासन (SetuBandhasana)
बात करें सेतुबंधासन आशन की तो यह दो शब्दों से मिलकर बना है, सेतु का मतलब ब्रिज और बंध का मतलब बांधना होता है, यानी कि इस योगासन में आपकी मुद्रा एक सेतु की तरह हो जाती है। सेतुबंधासन करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है, दिमाग को शांत करता है, डाइजेशन सही रखता है, फेफड़ों को मजबूत बनाता है, अस्थमा, हाई बीपी, ऑस्टियोपोरोसिस में भी फायदेमंद है।
बलासन (Balasana)
वहीं बलासन से कूल्हों, जांघों, और टखनों में खिंचाव दूर होता है। इसमें आपकी स्थिति बच्चे की तरह होती है। यह शरीर को आरामदायक स्थिति में ले जाने वाला योगसन है जिसे कभी भी किया जा सकता है। इससे दिमाग शांत रहता है, डिप्रेशन कम होता है, सिर और धड़ में बैलेंस बनाता है, कमर दर्द को ठीक करता है, ऊपरी शरीर में खिंचाव पैदा होता है। International Yoga Day 2024