गुरुवार को केले के पूजन का क्या है महत्व? जाने कैसे दूर होगी धन की समस्या?
Guruwar Ke Upay
दिल्ली
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 01:25 PM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 01:25 PM
Guruwar Ke Upay : हिंदू धर्म मे प्राचीन काल से पेड़ पौधो की पूजा अर्चना का विधान है । धर्म शास्त्र में ऐसे कई पेड़ पौधे हैं जैसे तुलसी ,केला,बरगद,पीपल इत्यादि जिनकी पूजा करने से हमे सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं ।इन पेड़ पौधे की पूजा के लिये विशेष दिन भी निर्धारित किये गये हैं । ऐसा माना जाता है कि प्राकृति का सीधा संबंध सीधा देवी देवताओं से होता हैं ।ऐसे मे इनकी पूजा करना बहुत लाभप्रद होता हैं ।
केले के पेड़ के पूजन का महत्व:
पुरानी मान्यताओं के अनुसार केले का पेड़ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है ।केले की पेड़ की पूजा करना पारिवारिक और अर्थिक दृष्टिकोण से बहुत फलदायी माना जाता हैं ।धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक केले के पेड़ में साक्षात देवगुरु बृहस्पति का वास होता है और गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति यानी कि भगवान विष्णु का दिन होता है।ऐसे में यदि आप गुरुवार के दिन ये शुभ चीजें केले के पेड़ में अर्पित करते हैं, तो इससे आपको प्रभु श्री हरि के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त हो सकती है।केले के पेड़ की पूजा पाठ और उपवास करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। आइये जानते हैं कि केले के पेड़ की पूजा किस प्रकार से करनी चाहिए जिससे हमें प्रभु श्री हरि के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त हो सके।
भाग्य मजबूती के लिये जल मे हल्दी मिला कर चढ़ाए:
गुरुवार के दिन आप तांबे के लोटे मे हल्दी मिश्रित जल लेकर केले के पेड़ की जड़ मे अर्पित करे।ऐसा करने से आपका भाग्य पक्ष मजबूत होगा और आप पर विष्णु भगवान की कृपा बनी रहेगी।
धन प्राप्ति के लिये:
गुरुवार के दिन आप केले के पेड़ मे गुड़ चने की दाल मिला कर अपने हाथों से चढ़ाए ।गुरुवार के दिन आप केले के पेड़ की जड़ मे एक सिक्का गाड़ने से आपकी धन सम्बंधित परेशानिया दूर हो जाती है ।
विवाह मे देरी हो तो करे ये उपाय:
यदि किसी कन्या के विवाह मे देरी हो रही हो तो उसे गुरुवार का व्रत रखना चाहिए ,पीले वस्त्र धारण करे और केले का विधिवत् पूजन करना चाहिए ।
तुलसी और केले का पेड़ संग मे रखे:
ऐसी मान्यता है कि तुलसी के पौधे मे माता लक्ष्मी का वास होता हैं ।केले के पेड़ के पास तुलसी जी का पौधा अवश्य होना चाहिए । ऐसा करने से घर-परिवार पर श्री हरि संग मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।तुलसी मे घी का दीपक और केले मे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।