भारत के कस्टम विभाग ने कर दिया बड़ा कमाल, बहुत बड़े ड्रग्स तस्कर को दबोचा
Drugs smuggler
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:43 AM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:43 AM
Drugs smuggler : दुनिया भर में ड्रग्स की तस्करी बढ़ती जा रही है। ड्रग्स के तस्करों को पकड़ने के मामले में भारत का कस्टम विभाग अव्वल साबित हो रहा है। ड्रग्स के तस्कर को पकड़ने के मामले में सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) ने बड़ा कमाल कर दिया है। कस्टम विभाग ने दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से एक बहुत बड़े ड्रग्स तस्कर को पकड़ा है। ड्रग्स तस्कर ने 15 करोड़ रूपये मूल्य की कोकीन को अपने पेट में छुपा रखा था। पिछले तीन महीने में कस्टम विभाग इस प्रकार की 30 करोड़ रूपए की ड्रग्स तस्करी को पकड़ चुका है।
पेट में छुपा रखी थी 15 करोड़ रूपए की कोकीन
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से बहुत बड़े ड्रग्स तस्कर को दबोचा गया है। इस ड्रग्स तस्कर ने पूरे 15 करोड़ रूपए मूल्य की कोकीन को अपने पेट में छुपाकर रखा हुआ था। कस्टम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तंजानिया के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पेट के अंदर से 15 करोड़ कीमत की कोकीन से भरे 63 कैप्सूल निकले। वह 1 अगस्त को दार एस सलाम (तंजानिया) से अदीस अबाबा और दोहा होते हुए दिल्ली पहुंचा था। सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा, जांच के दौरान यात्री ने अधिकारियों को बताया कि उसने नशीले पदार्थ या मनोदैहिक पदार्थ वाले कैप्सूल खाए हैं। इसके बाद यात्री को चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसके शरीर से 63 कैप्सूल निकले। जब इन्हें काटा गया तो उनमें से 998 ग्राम वजनी सफेद रंग का पाउडर निकला।
मुंबई से भी दबोचा ड्रग्स तस्कर
इससे पहले 10 मई को भी कस्टम विभाग ने 15 करोड़ रूपए की ड्रग्स तस्करी को पकड़ा था। वह तस्कर भी पेट में 15 करोड़ रूपए की कोकीन छुपाए हुए था। कस्टम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 10 मई 2024 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक अफ्रीकी शख्स को 15 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। हैरान करने वाली बात यह है कि जहर के बराबर इस नशीले पदार्थ को वह अपने पेट के अंदर छिपाकर ले जा रहा था। जानकारी के मुताबिक युवक ने कैप्सूल में भरकर कोकीन को निगल लिया था। ऐसे में उसे लगता था कि वह पकड़ा नहीं जाएगा। खुफिया जानकारी के बाद कस्टम अधिकारियों ने उसे एयरपोर्ट पर रोक लिया। आरोपी आइवरी कोस्ट का रहने वाला है।
एजेंसी को जानकारी मिली थी कि एक अफ्रीकी शख्स बड़ी मात्रा में ड्रग्स तस्करी करने की फिराक में है। पकड़े जाने के बाद जब अधिकारी उससे पूछताछ करने लगे तो पहले उसने गोलमोल जवाब देना चाहा। हालांकि बाद में उसने स्वीकार कर लिया कि वह पेट में छिपाकर ड्रग्स की तस्करी करने जा रहा था। कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद आरोपी को जेजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके पेट से 77 कैप्सूल निकलीं जिनमें 1,468 ग्रमा कोकीन था। इन सभी कैप्सूल को निकालने में तीन दिन का वक्त लग गया। अधिकारियों ने बताया कि इस ड्रग्स की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है। आरोपी के खइलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। Drugs smuggler
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।