दिल्ली से भारी ट्रैफिक की होगी रुखसती! पुलिस ने कर ली है तगड़ी तैयारी
Greater Noida News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:22 AM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:22 AM
Delhi News : दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए एक प्रभावी पुराने तरीके को दोबारा अपनाने का फैसला किया है। अब पीक आवर के दौरान लाउड हेलर (माइक) का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यातायात पुलिस सीधे वाहन चालकों को निर्देश देकर ट्रैफिक को नियंत्रित कर सकेगी। यह पायलट प्रोजेक्ट पहले मथुरा रोड, आईआईटी से मोदी मील, धौलाकुआं से गुरुग्राम बॉर्डर और महरौली-बदरपुर रोड जैसे प्रमुख रूटों पर लागू किया जाएगा। अगर यह पहल सफल रहती है तो इसे पूरे शहर में विस्तारित किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस की बड़ी तैयारी
दिल्ली पुलिस न केवल लाउड हेलर का उपयोग फिर से शुरू कर रही है, बल्कि यातायात सुधार के लिए अन्य कदम भी उठा रही है जैसे-
अतिक्रमण हटाने की मुहिम : अवैध रेहड़ी-पटरी और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
रोड इंजीनियरिंग में सुधार : प्रमुख बॉटलनेक (संकीर्ण मार्गों) की पहचान कर, यातायात के प्रवाह को सुचारु बनाने की योजना बनाई जा रही है।
सख्त नियमों का पालन : गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों को जल्द ही चालान काटने की अनुमति दी जाएगी, जिससे यातायात नियमों का सख्ती से पालन हो सके।
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता जरूरी
इसके अलावा, दिल्ली पुलिस सड़क अतिक्रमण हटाने, रोड इंजीनियरिंग में सुधार और यातायात नियमों के सख्त पालन पर भी जोर दे रही है। इस पहल से न केवल जाम की समस्या में राहत मिलेगी, बल्कि सड़क सुरक्षा भी बेहतर होगी। बता दें कि, लाउड हेलर के उपयोग से वाहन चालकों को त्वरित निर्देश मिलेंगे, जिससे ट्रैफिक नियंत्रण आसान हो सकता है। हालांकि, स्थायी समाधान के लिए सड़कों के बुनियादी ढांचे में सुधार और लोगों की यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी जरूरी है। Delhi News