IPL मैच के चलते दिल्ली वालों को होगी परेशानी, इन रास्तों पर मिलेगा भारी जाम
Delhi Traffic Alert
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:45 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:45 PM
Delhi Traffic Alert : देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार (20 अप्रैल) को IPL के इस सीजन का पहला मैच खेला जाने वाला है। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला के अरुण जेटली स्टेडियम में आज शाम दिल्ली और हैदराबाद की टीमों के बीच मुकाबला होगा। वीकेंड होने और सीजन के पहले मैच होने के चलते क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल सकता है। जिसके चलते दोपहर के बाद से ही दिल्ली वालों को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ सकता है। सड़कों के साथ ही लोगों को दिल्ली गेट और आईटीओ के मेट्रो स्टेशन पर भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलेगी।
दिल्ली के इन रास्तों में मिलेगा जाम
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शनिवार की शाम 7 बजे मैच करीब शुरू होगा और रात 11:30 बजे तक चलेगा। जिसके लिए लोगों के आने का सिलसिला शाम 4 से 5 बजे से ही शुरू हो जाएगा और मैच खत्म होने के बाद रात 12 बजे से 12:30 बजे तक स्टेडियम के आसपास भीड़ देखने को मिलेगी। ऐसे में दिल्ली के बहादुरशाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, आईटीओ, आसफ अली रोड, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, राजघाट, शांति वन, इंद्रप्रस्थ मार्ग, विकास मार्ग, डीडीयू मार्ग, कोटला रोड, तिलक ब्रिज, मथुरा रोड, सिकंदरा रोड और आईपी फ्लाईओवर से शांति वन के बीच रिंग रोड के कुछ हिस्से पर शाम को मैच शुरू होने से पहले और रात को मैच खत्म होने के कुछ घंटों बाद हेवी ट्रैफिक हो सकता है।
इन जगहों पर की गई पार्किंग की व्यवस्था
हालांकि, शनिवार को कई ऑफिसों की छुट्टी होती है जिस वजह से शाम के पीक आवर्स में जनरल ट्रैफिक उतना ज्यादा नहीं रहेगा। लेकिन लोगों की भारी भीड़ के चलते स्टेडियम के आसपास से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माता सुंदरी रोड, वेलोड्रम रोड और राजघाट पावर हाउस के पास पार्किंग एंड राइड की व्यवस्था भी की गई है। लोग यहां अपनी गाड़ियां खड़ी करके शटल सर्विस से स्टेडियम के निर्धारित गेटों तक पहुंच सकते हैं। आईटीओ और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से भी शटल सर्विस का इंतजाम किया गया है। स्टेडियम के आसपास की पार्किंग में केवल पार्किंग लेबल लगी गाड़ियों को ही जाने की इजाजत होगी।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।