दिल्ली में श्रमिकों को मिलेगी 3 घंटे की छुट्टी, LG का बड़ा फैसला
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:51 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:51 PM
Delhi News : उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार पहुंच रहा है। ऐसे में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने दिल्ली में मजदूरों को वेतन के साथ 3 घंटे की छुट्टी देने के निर्देश दिए हैं। श्रमिकों को दिल्ली में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक काम से छुट्टी मिलेगी।
Delhi News
श्रमिकों के लिए नारियल पानी की व्यवस्था
इसके अलावा दिल्ली के उप-राज्यपाल ने construction sites पर श्रमिकों के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी उप्लब्ध कराने के निर्देश भी जारी किया है। इतना ही नहीं बस स्टैंड पर घड़ों में पानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उप-राज्यपाल ने की दिल्ली के सीएम की अलोचना
आपको बता दें कि इतनी भीषण गर्मी में भी "समर हीट ऐक्शन प्लान" के लिये अभी तक दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल या उनके मंत्रियों द्वारा कोई कदम न उठाये जाने को लेकर उप राज्यपाल ने दिल्ली सरकार की आलोचना की है। DDA 20 मई से ही ऐसा कर रहा है- पर आप सरकार के तहत आने वाली DJB, PWD, MCD अब तक ऐसा नहीं कर रहीं। मुख्य सचिव को तत्काल बैठक करने के निर्देश जारी किए है। Delhi News