रील बनाने के लिए घर नौकरानी ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:45 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:45 PM
Delhi News : आजकल लोगों के सिर पर रील बनाने का भूत इस कदर सवार है कि उसके लिए अपनी जान भी दांव पर लगा देते है। लेकिन अब रील का एक अनोखा ही मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला को रील बनाने के लिए कैमरे की जरूरत थी, इसके लिए उसने लाखों की चोरी कर डाली। बताया जा रहा है महिला नौकरानी थी, वह बड़ी-बड़ी कोठियों काम करती थी। इतना ही नहीं महिला Youtube चैनल चलाती है। इसी वजह से उसे NIKON DSLR कैमरा चाहिए था, ताकि वीडियो अच्छी बनाई जा सके।
क्या है पूरी घटना?
खबरों के मुताबिक इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला जिस घर में काम करती थी, वहीं लाखों की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है। दिल्ली पुलिस की द्वारका डिस्ट्रिक्ट की एंटी बर्गलरी सेल ने 30 साल की नीतू नाम की महिला को गिरफ्तार किया है।
Delhi News
रील बनाने के लिए महिला ने की लाखो की चोरी
पुलिस ने उसके पास से सोने-चांदी के लाखों की कीमत के चोरी किए गहने बरामद किए हैं। पुलिस ने बूरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि पकड़ी गई महिला नीतू 15 जुलाई को दिल्ली के द्वारका के पॉश इलाके की एक कोठी में चोरी कर लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। कोठी मालिक ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा था कि उनके घर से एक सोने का कंगन, एक चांदी की चेन और एक चांदी का गहना गायब है।
जब मालिक से पूछताछ हुई तो उन्होंने अपने यहां काम करने वाली नौकरानी पर शक जताया था, जो कुछ दिन पहले ही काम करने आई थी। पुलिस ने नौकरानी नीतू का मोबाइल नंबर मिलाया तो वो बंद था। इसके बाद सीसीटीवी खंगाला गया, जिससे कुछ सुराग मिला। नीतू ने जो एड्रेस दिया था, वो फर्जी था। इसके बाद टेक्निकल और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर नीतू को गिरफ्तार कर लिया गया। नीतू बैग लेकर दिल्ली से भागने की फिराक में थी। Delhi News