मोदी के शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, इन चीजों पर लगी रोक
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 10:18 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 10:18 PM
Delhi News : 9 जून एक बार फिर मोदी सरकार बनने की तैयारियां तेज हो गई है। बताया जा रहा है मोदी तीसरी बार पीएम बनने के लिए तैयार है और 9 जून को शपथ ग्रहण रखा गया है। नरेंद्र मोदी पीएम पद के लिए रविवार को शपथ लेंगे। इस मौके पर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दरअसल दिल्ली को नो फ्लाइंग घोषित कर दिया गया है। दिल्ली में रविवार को ड्रोन उड़ाने, पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई है। साथ ही 9 और 10 जून को पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू की गई है। इसी के साथ राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
Delhi News
आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां तैनात रहेंगी। साथ ही NSG कमांडो, ड्रोन और स्नाइपर की तैनाती होगी। इस शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, मॉरीशस और सेशेल्स के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। शहर के लीला, ताज, आईटीसी मौर्या, क्लेरिजेस और ओबेरॉय जैसे होटलों को में कड़ी सुरक्षा कर दी गई है।
‘हाई अलर्ट’ पर राष्ट्रीय राजधानी, 3 लेयर की सुरक्षा
इस बारें में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन के सदस्य देशों की गणमान्य हस्तियों को आमंत्रित किए जाने के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी ‘हाई अलर्ट’ पर रहेगी। समारोह के दिन दिल्ली पुलिस के स्वाट और एनएसजी के कमांडो राष्ट्रपति भवन एवं विभिन्न अहम स्थानों के आसपास तैनात रहेंगे। शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली में थ्री टियर सिक्योरिटी (तीन लेयर की) की रखी गई है।
समारोह में इन देशों के नेता हो सकते हैं शामिल
खबरो के मुताबिक भारत ने नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू , भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवेल रामखेलावन को आमंत्रित किया गया है। नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। Delhi News