शातिर चोर निकला गेस्टहाउस का मालिक, हवाई जहाज में करता था चोरी
Noida News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:30 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:30 PM
Delhi News : दिल्ली में एक गेस्ट हाउस का मालिक बेहद शातिर चोर निकला। दिल्ली का यह शातिर चोर केवल हवाई जहाजों (फ्लाईट) में ही चोरी करता था। हवाई जहाज में यात्रियों के गहने चोरी करने के लिए दिल्ली के इस शातिर चोर ने एक साल में 200 से ज्यादा हवाई यात्राएं की हैं। जैंटलमैन दिखने वाला दिल्ली का यह शातिर चोर अपने मरे हुए भाई के नाम पर टिकट बुक करके हवाई जहाज में यात्रा करता था। दिल्ली पुलिस ने इस शातिर चोर को पकडक़र हवाई जहाज में हुई चोरी की दर्जनों घटनाओं का पर्दाफाश किया है।
दिल्ली के पहाडग़ंज का गेस्ट हाउस मालिक निकला शातिर चोर
हवाई जहाज में यात्रा करते समय कीमती गहने चुराने वाला शातिर चोर दिल्ली के पहाडग़ंज में स्थित रिक्की डिलेक्स गेस्ट हाउस का मालिक है। दिल्ली के इस शातिर चोर का नाम राजेश कपूर है। राजेश कपूर अपने मरे हुए भाई ऋषि कपूर के नाम पर हवाई जहाज में यात्रा करता था। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडे की पुलिस ने राजेश कपूर उर्फ ऋषि कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली का यह शातिर चोर केवल हवाई जहाज में ही चोरी करता था। इस विषय में दिल्ली पुलिस की पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने इस शातिर चोर को गिरफ्तार करने के बाद पत्रकारों को बताया कि दिल्ली के इस शातिर चोर ने दिल्ली पुलिस की नाक में दम कर रखा था।
एक साल में 200 से ज्यादा हवाई यात्रा
दिल्ली पुलिस की उपायुक्त ने बताया कि राजेश कपूर ने चोरी करने के लिए पिछले साल के दौरान 200 से ज्यादा हवाई यात्रा की। उसने 110 दिनों से अधिक समय तक फ्लाइट में सफर किया। उन्होंने कहा कि आरोपी चुराए गए गहने शरद जैन नामक ज्वैलर्स को बेचने की योजना बना रहा था, जिसे करोल बाग से गिरफ्तार किया गया है। रंगनानी ने कहा कि पिछले तीन महीनों में अलग-अलग उड़ानों में चोरी के दो अलग-अलग मामले सामने आए थे, जिसके बाद अपराधियों को पकडऩे के लिए आईजीआई हवाई अड्डे से एक विशेष टीम का गठन किया गया था। बता दें कि 11 अप्रैल को हैदराबाद से दिल्ली की यात्रा के दौरान एक यात्री के 7 लाख रुपये के आभूषण खो गए थे। 2 फरवरी को एक और चोरी की सूचना मिली, जहां एक यात्री ने अमृतसर से दिल्ली की यात्रा के दौरान 20 लाख रुपये के आभूषण खो दिए थे।
Delhi News
रंगनानी ने कहा कि जांच के दौरान, दिल्ली और अमृतसर हवाई अड्डों के सीसीटीवी फुटेज और उड़ानों का विश्लेषण किया गया। उन्होंने कहा, 'एक संदिग्ध को शॉर्टलिस्ट किया गया था क्योंकि उसे उन दोनों उड़ानों में देखा गया था जिनमें चोरी की घटनाएं दर्ज की गई थीं। अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध यात्री का फोन नंबर संबंधित एयरलाइंस से लिया गया था, लेकिन उसने बुकिंग के समय एक फर्जी नंबर दिया था। तकनीकी निगरानी के बाद कपूर के मूल फोन नंबर का पता लगाया गया और उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने कहा कि लगातार पूछताछ करने पर उसने हैदराबाद उड़ान सहित पांच ऐसे मामलों में शामिल होने की बात कबूल की जहां उसने चोरी की थी।
उसने खुलासा किया कि उसने ज्यादातर कैश ऑनलाइन और ऑफलाइन जुए में खर्च की। कपूर को चोरी, जुआ और आपराधिक वारदातों के 11 मामलों में शामिल पाया गया, जिनमें से पांच मामले हवाई अड्डे के थे। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि कपूर खासकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करने वाली बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाता था।
अधिकारी ने कहा, 'ऐसे यात्रियों की अपने हैंडबैग में कीमती सामान ले जाने की प्रवृत्ति को पहचानते हुए, उसने रणनीतिक रूप से प्रीमियम घरेलू उड़ानों, विशेष रूप से एयर इंडिया और विस्तारा, में यात्रा की, जो दिल्ली, चंडीगढ़ और हैदराबाद जैसे जगहों के लिए थीं।' अधिकारी ने कहा कि बोर्डिंग की अव्यवस्था का फायदा उठाते हुए, वह गुप्त रूप से ओवरहेड केबिनों में रखे गए हैंड बैग का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करता था और फिर सोचे-समझी रणनीति के तहत उनके हैंडबैग से कीमती सामान चुरा लेता था। Delhi News