मकान मालिक ने जरा सी बात पर अपने किराएदार को सुलाया मौत के नींद
Greater Noida News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:10 PM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:10 PM
Delhi News : दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां दिल्ली परिवहन निगम (DTC) में काम करने वाले शख्स को पहले तो बूरी तरीके से पीटा, उसके बाद हत्या कर दी। यह घटना दिल्ली के करावल नगर की बताई जा रही है। जहां जरा से विवाद के कारण एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया गया।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दिल्ली के करावल नगर में बुधवार यानी 27 मार्च को घटी। जहां DTC में काम करने वाले एक शख्स उसके मकान मालिक ने पीट-पीटकर मार डाला। दरअसल पहले मकान मालिक के भतीजे और मरने वाले किराएदार की बहस हुई थी। जिसके बाद चाचा-भतीजे की जोड़ी ने 47 साल के शख्स को लाठी-डंडों से पीटकर मौत की नींद सुला दिया।
पुलिस का बयान
इस मामले में पुलिस ने अपने बयान देते हुए बताया कि 47 वर्षीय सतवीर सिंह डीटीसी में बस मार्शल के रूप में काम करता था। 24-25 मार्च की रात को उसका अपने मकान मालिक सुनील के भतीजे राहुल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वहीं जग प्रवेश चंद्र अस्पताल से इस बात की खबर मिली थी कि एक बेहोश शख्स को हाथों-पैरों में चोटों के साथ अस्पताल लाया गया था। सतवीर को लाठी-डंडों से बूरी तरीके से पीटा गया था।
पुलिस अधिकारी ने दी जानाकरी
खबरों के मुताबिक इस मामले में एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें कई आंतरिक चोटें भी लगीं और 26 मार्च को आईपीसी की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया गय़ा था। जब मंगलवार की शाम 5.30 बजे अस्पताल से खबर मिली की सतवीर की मौत हो गई तो मामले में आईपीसी की धारा 302 जोड़ी गई। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि सतवीर बीते दो साल से करावल नगर में एक बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर किराए पर अकेले रहता था। इस समय वह दिल्ली परिवहन निगम में मार्शल के पद पर काम कर रहा था। इससे पहले वह होमगार्ड के रूप में काम कर चुका है। बिल्डिंग का मालिक सुनील पास में ही रहता था, जबकि उसका भतीजा राहुल सेकेंड फ्लोर पर रहता था।
Delhi News
घटना पर हुआ मामला दर्ज
बता दें कि पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि 24 और 25 मार्च की रात को सतवीर और राहुल के बीच एक मामूली बात पर बहस हुई। जिसके बाद राहुल ने सतवीर को फोन पर बात करते वक्त अभद्र भाषा का इस्तेमाल पर आपत्ति जताई। उसके बाद दोनों के बीच हाथापाई भी हुई और राहुल ने इसकी जानकारी मकान मालिक सुनील को दी। इसके बाद सुनील और राहुल ने सतवीर पर हमला कर दिया। उसे लाठी-डंडों से पीटा। इस घटना में आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसे चाचा सुनील को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। Delhi News