बड़ी खबर : केजरीवाल को झटका, नियमित इंसुलिन की याचिका कोर्ट ने ठुकराई
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:31 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:31 PM
Delhi News : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट से एक और तगड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपने प्राइवेट डॉक्टर से शुगर की बीमारी को लेकर नियमित तौर पर कंसल्ट करने की याचिका को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल की तरफ से नियमित इंसुलिन दिए जाने का अनुरोध किया गया था। इस पर जज ने कहा, ‘AIIMS के विशेषज्ञ डॉक्टरों (Endorinologist/Diabatologist) की देखरेख में इसके लिए एक मेडिकल बोर्ड बनाया जाए जो इस पर फैसला लेगा।’
Delhi News
सीएम ने मांगी कंसल्ट करने की इजाजत
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया था। सीएम अरविंद केजरीवाल ने याचिका लगाकर कहा था कि उन्हें शुगर की बीमारी है। गिरफ्तारी से पहले वो अपने प्राइवेट डॉक्टर से इसका इलाज करवा रहे हैं। सीएम का कहना था कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्हें अपने डॉक्टर से नियमित तौर पर कंसल्ट करने की इजाजत दी जाए। ईडी की तरफ से इसका विरोध किया गया था। इस मामले को लेकर ईडी का कहना था कि अरविंद केजरीवाल बेल प्राप्त करने के लिए भूमिका बना रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।