वक्फ बोर्ड की JPC में हंगामा, TMC सांसद ने तोड़ी बोतल, हाथ में लगे टांके
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 06:19 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 06:19 PM
Delhi News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि वक्फ बिल को लेकर हो रही संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक में बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय और तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी के बीच तीखी झड़प हो गई। जिसमें कल्याण बनर्जी घायल हो गए हैं। कल्याण बनर्जी की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें उनके हांथों पर टांके लगे हुए दिखाई दे रहे हैं।
वक्फ बोर्ड की JPC में हंगामा
बता दें कि वक्फ बिल को लेकर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक में हंगामा हो गया। खबर है कि JPC बैठक में तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी और बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय के बीच हुई झड़प में कल्याण बनर्जी जख्मी हो गए। कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच हुई तीखी झड़प के दौरान कल्याण बनर्जी ने पानी की कांच की बोतल फोड़ डाली जिससे उनके हाथ में चोट लग गई। इस झड़प के बाद कल्याण बनर्जी के हाथ में चार टांके लगे हैं।
सहारा देते दिखें असदुद्दीन ओवैसी
मिली जानकारी के मुताबिक इस झड़प के कारण थोड़ी देर के लिए बैठक को रोक दिया गया प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कल्याण बनर्जी ने अचानक से बोतल उठाई और मेज पर फोड़ दी। इससे उन्हें खुद चोट लग गई। कल्याण बनर्जी की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वो एक कुर्सी में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में टांके लगे हुए हैं। इसके अलावा इंटरनेट पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी कल्याण बनर्जी का हाथ पकड़कर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। Delhi News