धू-धूकर जली प्लास्टिक की फैक्ट्री, दमकल की 26 गाड़ियां मौजूद
Greater Noida News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 06:20 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 06:20 PM
Delhi News : दिल्ली से भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जहां दिल्ली के मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक की फैक्ट्री अचानक भयंकर आग लग गई। इस घटना की खबर मिलते ही मौके पर 26 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। इससे पहले फायर कंट्रोल रूम को सुबह 11:00 बजे के आसपास फैक्ट्री में आग लगने की खबर मिली थी। अलग-अलग फायर स्टेशन से आग बुझाने वाली लगभग दो दर्जन गाड़ियां आग बुझाने के लिए डटी रही। अभी आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
धीरे-धीरे बढ़ रही थी आग
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्लास्टिक फैक्ट्री में आग को लेकर चीफ फायर ऑफिसर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आग धीरे-धीरे बढ़ने लगी थी। इसकी वजह से इस आग को मीडियम फायर डिक्लेयर कर दिया गया है। मौके पर डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एक मलिक, एम.के चट्टोपाध्याय, डिविजनल ऑफीसर संदीप दुग्गल, वेदपाल सहित आधा दर्जन से ज्यादा फायर ऑफिसरों को भी भेजा गया है।
Delhi News
रास्ता खराब होने से दिक्कत
मिली जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर यह फैक्ट्री है, वहां आसपास का रास्ता खराब होने की वजह से फायरकर्मियों को पैदल ही जाना पड़ रहा है। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। इसकी वजह है कि प्लास्टिक मैटिरियल भरा होने के कारण आग ज्यादा तेज फैली हुई है। राहत की बात यह है, कि अभी तक किसी के हताहत होने या घायल की खबर सामने नहीं आई है। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। इस मामले में पुलिस जांच के बाद पता चलेगा की ये आग किस वजह से लगी। Delhi News