लेडी कमांडर से पंगा नहीं, CISF की जवान ने ऐसा पटका कि बच्चों की तरह रोने लगा बदमाश
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:27 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:27 PM
Delhi News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत नोएडा में भी शातिर बदमाशों के हौंसले बुलंद होते दिख रहे हैं। बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि शातिर चोर चोरी करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं और वारदात को अंजाम देने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं, लेकिन हाल ही में अक्षरधाम से एक ऐसा मामला सामने आया है कि कोई भी शातिर चोर चोरी करने से पहले सौ बार सोचेगा। दरअसल हुआ कुछ यूं कि अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास CISF की लेडी कमांडो मॉर्निंग वॉक करने निकली थी। इसी दौरान दो बाइक सवार पीछे से आए और महिला के गले से चेन खींचने की कोशिश की लेकिन तभी लेडी कमांडो ने शातिर चोर को बाइक से खींचकर नीचे पटक दिया।
लेडी कमांडो और चोर का हुआ आमना-सामना
ये पूरा मामला पांडव नगर का बताया जा रहा है। जहां एक महिला से चेन स्नेचिंग करने की कोशिश चोरों पर काफी भारी पड़ गई है। बताया जा रहा है कि जिस दौरान चोरों ने महिला के गले से चेन खींचने की कोशिश की उस दौरान महिला मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। शायद शातिर चोरों को इस बात की बिल्कुल भी खबर नहीं थी कि उसने CISF की लेडी कमांडो से पंगा लेने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक के दौरान दो चोरों ने लेडी कमांडो से चेन छीनने की कोशिश की तभी उन्होंने उन्हें उठाकर पटक दिया। जिसके बाद शातिर बदमाशों हक्के-बक्के रह गए। हालांकि अपने साथी को पिटता देख दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा।
लेडी कमांडर आई चर्चाओं में
लेडी कमांडर का नाम सुप्रिया नायक बताया जा रहा है जो सीआईएसएफ की डीएमआरसी यूनिट में तैनात हैं। वो कांस्टेबल के पद पर काम कर रही हैं। पटखनी से चोर के पकड़े जाने को लेकर हर कोई उनकी बहादुरी की खूब तारीफ कर रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले चोर का हाथ मरोड़ा और उसे उठाकर पटक दिया। महिला की बहादुर महिला ने वहां मौजूद लोगों की मदद से चोर को पकड़कर पीसीआर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस दूसरे चोर की तलाशी में जुट गई है वहीं लोग महिला कमांडो की जमकर तारीख कर रहे हैं। Delhi News