वाराणसी में मिली नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार, चोरों की थी ये प्लानिंग
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:26 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:26 PM
Delhi News : दिल्ली में चोरी के मामले में बढ़ते जा रहे है। इस लपेटे में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी भी आ गई थी। दरअसल दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की फॉर्च्यूनर 19 मार्च को चोरी हो गई थी। जिसके बाद उनके ड्राइवर ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से शिकायत कर FIR दर्ज भी कराई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कार की खोज के लिए बड़ा अभियान भी चलाया था। अब दिल्ली पुलिस ने जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बरामद कर लिया है।
Delhi News
कैसे चोरी हुई थी कार
इस मामले दिल्ली पुलिस का कहना है कि बड़कल के रहने वाले शाहिद और शिवांग त्रिपाठी ने जेपी नड्डा के वाइफ की कार चोरी की थी। जिन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी क्रेटा कार में सवार होकर कार चोरी करने आए थे। जिसके बाद इन्होंने बडकल ले जाकर फॉर्च्यूनर की नंबर प्लेट बदली फिर ये अलीगढ़,लखीमपुर खीरी,बरेली ,सीतापुर ,लखनऊ होते हुए बनारस पहुंच गए। खबरों के मुताबिक आरोपी कार को नागालैंड भेजने की फिराक में लगे थे और इसे डिमांड के बाद चुराया गया था।
पुलिस को कैसे मिली कार
मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर की शिकायत में बताया गया है कि 19 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे उसने गाड़ी सर्विस सेंटर पर खड़ी की थी और खाना खाने घर चला गया था, लेकिन जो वो वापस लौटा तो गाड़ी गायब थी। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है कि फॉर्च्यूनर को आखिरी बार गुरुग्राम की ओर जाते देखा गया था। जिसके बाद पुलिस ने उस कार को वाराणसी से ढूंढ निकाला। Delhi News